Skip to content
October 18, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • June
  • 30
  • राजनीति
  • केरल में कर्नाटक के दबंगों पर कोर्ट की सख्ती: पीड़ित परिवार के घर में घुसने पर लगाई रोक, कोर्ट ने कहा- सुरक्षा सर्वोपरि
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

केरल में कर्नाटक के दबंगों पर कोर्ट की सख्ती: पीड़ित परिवार के घर में घुसने पर लगाई रोक, कोर्ट ने कहा- सुरक्षा सर्वोपरि

rashtratimesnewspaper June 30, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-06-29 at 20.18.41

सुल्तान बाथेरी के मुंसिफ कोर्ट ने कथित रूप से जबरन घर में घुसने, गाली-गलौज करने और एक स्थानीय परिवार को डराने-धमकाने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने पीड़ित परिवार को बड़ी राहत देते हुए कर्नाटक के रहने वाले एक रसूखदार आरोपी और उसके गुर्गों के पीड़ित के घर में प्रवेश करने पर पूरी तरह से अंतरिम रोक लगा दी है।

यह आदेश मणिचेरा (पूमाला) की रहने वाली शाइमोल जोस की याचिका पर कोर्ट ने जारी किया है। शाइमोल ने अपने परिवार और अपनी गोद में मौजूद महज 6 महीने के मासूम शिशु की जान माल की सुरक्षा के लिए अदालत से गुहार लगाई थी।

अदालत में दायर याचिका के मुताबिक, यह पूरा मामला शाइमोल जोस के दामाद डॉ. भार्गव मल्लप्पा से जुड़े किसी वित्तीय और व्यावसायिक लेन-देन के बाद शुरू हुआ। दामाद के बिजनेस विवाद का बदला लेने के लिए आरोपियों ने केरल में रह रहे उनके सास-ससुर के घर को निशाना बना डाला।

याचिका में कहा गया है कि 20 जून 2026 को सुबह करीब 8:10 बजे चित्रदुर्ग (कर्नाटक) निवासी मैलारास्वामी, बी.पी. सुरेश और दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने परिसर में जबरन प्रवेश किया, मुख्य दरवाजा जोर-जोर से पीटा और घर के अंदर घुसने की कोशिश की। जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को वहां से हटाया।

परिवार ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और डॉ. भार्गव मल्लप्पा के मोबाइल फोन तक गैरकानूनी तरीके से पहुंचने की भी कोशिश की गई। इस संबंध में सुल्तान बाथेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले में पेश किए गए गवाहों और पुलिस डायरी के तथ्यों को देखने के बाद अदालत ने माना कि प्रथम दृष्टया आरोपी पूरी तरह कसूरवार नजर आ रहे हैं और इस वक्त पीड़ित परिवार की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके बाद अदालत ने मैलारास्वामी, उसके सहयोगियों और एजेंटों को अगली सुनवाई तक परिवार की संपत्ति में प्रवेश करने या किसी भी तरह से उनकी शांति और सुरक्षा में हस्तक्षेप करने पर रोक लगा दी।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: बृज की रसोई ने परोसी आत्मीयता की थाली, 2000 जरूरतमंदों को ससम्मान भोजन एवं शीतल शरबत
Next: यमुना जल परियोजना पर राजस्थान-हरियाणा के बीच ऐतिहासिक एमओए, शेखावाटी क्षेत्र को मिलेगा यमुना का पानी

संबंधित कहानियां

pexels-photo-4622108-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-29000309
1 min read
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-2573473
1 min read
  • राजनीति

कपिल सिब्बल का राजनाथ पर पलटवार, कहा- जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026

October 17, 2026 0
ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई pexels-photo-4622108-1 2
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

October 17, 2026 0
कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण pexels-photo-29000309 3
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

October 17, 2026 0
संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक pexels-photo-8722689 4
  • मनोरंजन

संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक

October 17, 2026 0
Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा pexels-photo-4604607-1 5
  • तकनीक

Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा

October 17, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
1 min read
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026

rashtratimesnewspaper October 17, 2026 0
pexels-photo-4622108-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-29000309
1 min read
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-8722689
1 min read
  • मनोरंजन

संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026
  • ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई
  • कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण
  • संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक
  • Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.