- अनिल पाटोदिया
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन (AIVF) का 14वां स्थापना दिवस रविवार को संविधान क्लब, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में हजारों सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में देशभर से आए वैश्य समाज के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता तथा राष्ट्र निर्माण में वैश्य समाज की भूमिका पर विस्तार से विचार व्यक्त किए गए।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सम्मान समारोह ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।
अनिल पटोदिया, सदस्य, AIVF, ने स्थापना दिवस की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महासम्मेलन समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।