नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) कार्यालय में हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं वरिष्ठ नेता अर्चना पांडेय ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर अर्चना पांडेय ने कहा कि अलका लांबा का व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा, “एक बड़ी बहन की तरह अलका जी ने मेरा मार्गदर्शन किया, मेरा उत्साहवर्धन किया और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।”
अर्चना पांडेय ने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस की विचारधारा और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि अलका लांबा का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा और शक्ति है।
उन्होंने संकल्प दोहराया कि कांग्रेस परिवार को और अधिक मजबूत बनाते हुए महिला कांग्रेस की आवाज को देश के हर कोने तक पहुंचाया जाएगा।
“मिलकर आगे बढ़ेंगे, कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे और जनता की आवाज को बुलंद करेंगे।