Skip to content
July 28, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • July
  • 28
  • राजनीति
  • संस्कारों और पौरोहित्य कर्म की प्रासंगिकता पर मंथन, अंतर्राष्ट्रीय पौरोहित्य सम्मेलन में जुटे देश-विदेश के विद्वान
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संस्कारों और पौरोहित्य कर्म की प्रासंगिकता पर मंथन, अंतर्राष्ट्रीय पौरोहित्य सम्मेलन में जुटे देश-विदेश के विद्वान

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-07-27 at 12.14.55

दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के अंतर्गत दिल्ली संस्कृत अकादमी तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पौरोहित्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कटवारिया सराय स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पौरोहित्य सम्मेलन में संस्कारों, वैदिक परंपराओं और पौरोहित्य कर्म की समकालीन प्रासंगिकता पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश से आए प्रतिष्ठित विद्वानों, आचार्यों एवं शोधकर्ताओं ने सहभागिता कर अपने विचार प्रस्तुत किए।

सम्मेलन के प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए मंडी हाउस स्थित गीता भवन के प्रमुख आचार्य नीरज ने भारतीय संस्कृति में संस्कारों के महत्व तथा पौरोहित्य कर्म की सामाजिक एवं आध्यात्मिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “मानव जीवन में संस्कारों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। पौरोहित्य कर्म केवल कर्मकांड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को दिशा प्रदान करने, सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने तथा नैतिक मूल्यों की स्थापना का एक सशक्त माध्यम है।”

आचार्य नीरज ने कहा कि भारतीय संस्कृति की निरंतरता और सामाजिक समरसता बनाए रखने में संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने वर्तमान समय में युवाओं को भारतीय परंपराओं एवं वैदिक मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न विद्वानों द्वारा प्रस्तुत शोधपत्रों और सारगर्भित विचारों ने उपस्थित श्रोताओं को अत्यंत प्रभावित किया। विद्वानों ने पौरोहित्य शिक्षा के आधुनिकीकरण, संस्कारों के वैज्ञानिक पक्ष तथा समाज में उनकी उपयोगिता जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे।

गरिमामय वातावरण में आयोजित यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम का समापन विद्वानों के सम्मान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: निरंकारी कॉलोनी में सेक्टर स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन, सत्गुरु की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश
Next: नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-07-27 at 19.24.13
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 16.34.59 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राकेश थपलियाल एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश शर्मा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-22 at 10.01.54
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी : जनसरोकारों की राजनीति का मुखर चेहरा

rashtratimesnewspaper July 23, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग WhatsApp Image 2026-07-27 at 19.24.13 1
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

July 28, 2026 0
संस्कारों और पौरोहित्य कर्म की प्रासंगिकता पर मंथन, अंतर्राष्ट्रीय पौरोहित्य सम्मेलन में जुटे देश-विदेश के विद्वान WhatsApp Image 2026-07-27 at 12.14.55 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संस्कारों और पौरोहित्य कर्म की प्रासंगिकता पर मंथन, अंतर्राष्ट्रीय पौरोहित्य सम्मेलन में जुटे देश-विदेश के विद्वान

July 28, 2026 0
निरंकारी कॉलोनी में सेक्टर स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन, सत्गुरु की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश WhatsApp Image 2026-07-27 at 16.38.40 3
  • धार्मिक

निरंकारी कॉलोनी में सेक्टर स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन, सत्गुरु की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश

July 28, 2026 0
राकेश थपलियाल एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश शर्मा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित WhatsApp Image 2026-07-27 at 16.34.59 (1) 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राकेश थपलियाल एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश शर्मा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

July 28, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 30, नई दिल्ली, 26 जुलाई से 01 अगस्त 2026 logo-180 5
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 30, नई दिल्ली, 26 जुलाई से 01 अगस्त 2026

July 25, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-07-27 at 19.24.13
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 12.14.55
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संस्कारों और पौरोहित्य कर्म की प्रासंगिकता पर मंथन, अंतर्राष्ट्रीय पौरोहित्य सम्मेलन में जुटे देश-विदेश के विद्वान

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 16.38.40
1 min read
  • धार्मिक

निरंकारी कॉलोनी में सेक्टर स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन, सत्गुरु की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 16.34.59 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राकेश थपलियाल एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश शर्मा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग
  • संस्कारों और पौरोहित्य कर्म की प्रासंगिकता पर मंथन, अंतर्राष्ट्रीय पौरोहित्य सम्मेलन में जुटे देश-विदेश के विद्वान
  • निरंकारी कॉलोनी में सेक्टर स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन, सत्गुरु की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश
  • राकेश थपलियाल एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश शर्मा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 30, नई दिल्ली, 26 जुलाई से 01 अगस्त 2026

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.