Skip to content
July 30, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • July
  • 30
  • राजनीति
  • बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
  • नदीम अहमद काज़मी

पटना। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में माननीय सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों के लिए रेल कूपन व्यवस्था के डिजिटलीकरण को लेकर सभा सचिवालय, संसदीय कार्य विभाग तथा पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में रेल कूपन व्यवस्था के डिजिटलीकरण सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। रेलवे अधिकारियों ने अध्यक्ष को अवगत कराया कि रेल कूपन व्यवस्था का डिजिटलीकरण लागू करने वाली बिहार विधान सभा देश की पहली विधान सभा होगी। इसके लिए बिहार विधान सभा से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा आवश्यक सॉफ्टवेयर विकसित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सभा सचिवालय के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐप विकसित करने के लिए सैद्धांतिक अनुमति सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी की जाएं। उन्होंने सभा सचिवालय और रेलवे के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर 60 दिनों के भीतर इस व्यवस्था को लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही, उन्होंने प्रभारी सचिव को एक नोडल पदाधिकारी नामित करने का भी निर्देश दिया।

डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद माननीय सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों को टिकट काउंटर पर जाकर रेल टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होगी। वे आईआरसीटीसी पोर्टल पर लॉगिन कर देश के किसी भी स्थान से ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे। इस व्यवस्था से जहां जनप्रतिनिधियों को सुविधा मिलेगी, वहीं सरकार को भी राजस्व की बचत होगी। प्रारंभिक चरण में सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान रेल कूपन व्यवस्था भी समानांतर रूप से जारी रहेगी।

बैठक में पटना से खुलने तथा होकर गुजरने वाली रेलगाड़ियों में माननीय सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों के लिए उपलब्ध वर्तमान आरक्षण कोटा की भी समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौजूदा कोटा बढ़ाने तथा जिन ट्रेनों में अभी कोटा उपलब्ध नहीं है, उनमें भी आवश्यक कार्रवाई कर कोटा उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव श्री रॉबर्ट एल. चोंग्थू, पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप कुमार, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री अजय तिवारी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री संतोष कुमार सहित बिहार विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद
Next: श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 19.24.13
1 min read
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 12.14.55
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संस्कारों और पौरोहित्य कर्म की प्रासंगिकता पर मंथन, अंतर्राष्ट्रीय पौरोहित्य सम्मेलन में जुटे देश-विदेश के विद्वान

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40 1
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

July 30, 2026 0
बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

July 30, 2026 0
नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

July 30, 2026 0
गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब WhatsApp Image 2026-07-30 at 07.52.02 (2) 4
  • धार्मिक

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

July 30, 2026 0
संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा WhatsApp Image 2026-07-29 at 23.24.54 5
  • धार्मिक

संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

July 30, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-07-30 at 09.38.40
1 min read
  • धार्मिक

श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 20.50.34
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-29 at 16.37.44
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-30 at 07.52.02 (2)
1 min read
  • धार्मिक

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

rashtratimesnewspaper July 30, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • श्री साईं मंदिर, काबुल नगर का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया
  • बिहार विधान सभा अध्यक्ष की पहल से रेल कूपन व्यवस्था होगी डिजिटल, 60 दिनों में लागू करने का लक्ष्य
  • नई बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब दिल्ली में मिलेगा बिहारी व्यंजनों का पारंपरिक स्वाद
  • गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के प्रथम दिवस पर झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
  • संकल्प, विश्वास, श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.