मुकेश अंबानी की बेटी की शादी की रस्में शुरू, हीरों की ज्वैलरी से सजी ईशा और मां नीता

0

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 द‍िसंबर को आनंद पीरामल से शादी करेंगी। इस शादी में परिवारवालों द्वारा छोटी-बड़ी चीज का खास इंतजाम किया जा रहा है। उदयपुर में शादी से पहले की रस्में निभाने के बाद मुंबई में शादी रचाएंगे।बीते दिन ही इस शाही शादी का जश्न शुरू हो गया। बीते रात घर पर डांडिया का आयोजन हुआ। इस दौरान ईशा ने अपनी दादी कोकिलाबेन अंबानी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इस दौरान अंबानी के परिवार के सभी सदस्य पारंपरिक और आकर्षक लिबास में नजर आए। तस्वीरों में ईशा लहंगा पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं नीता येलो एंड रेड कलर की लंहगा चोली पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही दोनों  सिंगल डायमंड की ज्वैलरी पहन रखी है। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  बता दें कि कुछ महीने पहले ही ईशा अंबानी ने आनंद के साथ इटली के लेक कोमो में सगाई की थी। इस सगाई में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए थे। इसी बीच ईशा अपने बंगले को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई है। खबरों के अनुसार ईशा अंबानी शादी के बाद 452 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले में रहेंगी, जो मुंबई के वर्ली इलाके में है। खास बात यह है कि यह बंगला ईशा को सास-ससुर की तरफ से शादी के तोहफे के तौर पर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *