घर में नहीं पहुंचता सूर्य का प्रकाश तो यह करें उपाय

0

सूर्यदेव साक्षात दिखाई देने वाले भगवान हैं। कहा जाता है सूर्यदेव को साध लेने से बाकी सभी ग्रह सध जाते हैं। सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

मान्यता है कि श्री गणेशजी, भगवान शिव, भगवान विष्णु, मां दुर्गा और सूर्यदेव की पूजा प्रतिदिन करनी चाहिए। सूर्यदेव को प्रसन्न करने से परिवार के स्वास्‍थ्य में सुधार आता है और रोगों से लड़ने की शक्ति का विकास होता है। प्रात: स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें। जिन घरों में सूर्यदेव का प्रकाश ठीक से नहीं पहुंचता है वहां सूर्यदेव की तांबे की प्रतिमा लगानी चाहिए। घर में जहां कीमती वस्तुएं रखी हों, वहां तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से पैसों की कमी नहीं होती।

बच्चों के पढ़ाई वाले कक्ष में भी सूर्य प्रतिमा लगा सकते हैं। घर में उस जगह सूर्य प्रतिमा लगाएं जहां परिवार के लोग अधिक से अधिक समय व्यतीत करते हों। रसोई घर में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। घर के मंदिर में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर-परिवार पर सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है। घर की पूर्व दिशा में सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्यदेव की फोटो लगा सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करने के लिए सिर्फ तांबे के पात्र का ही प्रयोग करें। इस पात्र को अलग ही रखें और नियमित उपयोग में आने वाले तांबे के बर्तन का उपयोग न करें। लाल वस्त्र पहनकर सूर्यदेव को जल अर्पित करना अधिक प्रभावी माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *