महिला कांग्रेस में पहली बार ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता को मिला ये बड़ा पद

0

नयी दिल्ली। दक्षिण भारत की चर्चित ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता अप्सरा रेड्डी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। पहले वह अन्नाद्रमुक से जुड़ी हुईं थीं और राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका में थी। वह पत्रकार भी हैं। अप्सरा ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी में शामिल हुईं।सुष्मिता ने उनका कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा, ‘यह बहुत गौरव की बात है कि आप महिला कांग्रेस में ट्रांसजेंडर समुदाय की पहली पदाधिकार होंगी। मैं आशा करती हूं कि हम संपूर्ण लैंगिक न्याय और विशेष तौर पर ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए मिलकर काम करेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *