यमुना परिवार का आवाहन् दिल्ली में अधिक से अधिक मंदिरों में यमुना जी की मूर्ति स्थापित करें

0

यमुना परिवार कांउसिल द्वारा दिल्ली स्थित श्री प्राचीन शिव महाकालेश्वर साईं मंदिर, रिंग रोड, आई.टी.ओ., नई दिल्ली में माँ यमुना जी व अन्य देवी देवताओं की विधिवत रूप से प्राण प्रतिष्ठान आदरणीय पंडित जयशंकर साईं जी द्वारा किया गया। यमुना परिवार काउंसिल के संरक्षक व मार्गदर्शक आध्यात्मिक गुरू पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी महाराज व निदेशक कपिल गर्ग के आवाहन् पर इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठान में माँ यमुना जी, गणेश जी, कार्तिकेय जी, नन्दी जी, पार्वती जी, माँ काली , शीश के दानी खाटू श्याम जी व अन्य देवी देवताओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठान जयशंकर साईं पंडित जी द्वारा कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा स्थापना कार्यक्रम में महाआरती सह-संयोजक मनोज अग्रवाल, सियाराम मिश्रा, डॉ. विजय श्रीवास्तव, अतुल कुमार, श्रीमती महिमा देवी, श्रीमती अनुराधा देवी, नाथूराम गुप्ता, श्रीमती सरिता तिवारी एवं समस्त यमुना साधक व भक्तगण ने मिलकर इस पुनीत कार्य में अपना अभूतपूर्व सहयोग देकर प्राण प्रतिष्ठान कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। कपिल गर्ग ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिक से अधिक जिलों में माँ यमुना जी की मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा। ‘‘माँ यमुना जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं। माँ यमुना जिनका नाम पुकारें, वो किस्मत वाले होते हैं’’। जय माँ यमुने!

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com