Skip to content
April 30, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2024
  • November
  • 21
  • राजनीति
  • मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन ने निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया
  • राजनीति

मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन ने निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया

rashtratimesnewspaper November 21, 2024 1 min read
WhatsApp Image 2024-11-21 at 8.51.08 AM

शिव कुमार बिलग्रामी
मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन ने कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक विशेष छात्रवृत्ति कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसका उद्देश्य निर्धन परिवारों के बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें सम्मानित करना था। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ धर्म शीला गुप्ता ने की। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री भूपेंद्र कुमार सिंह संजय, पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापोडिया, अजीत रंजन, आंचल शर्मा बंसल तथा शिशिर बंसल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शोभा सुशी श्वेता सिंह, अधिवक्ता और मनीष प्रिय,सीए ने बढ़ाई।

इस कार्यक्रम में निर्धन परिवारों के 20 से अधिक बच्चों को छात्रवृत्तियां दी गईं और उनके शैक्षिक प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया। यह पहल समाज के उन बच्चों के लिए थी, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक दर्शनी प्रिय और मेरा गांव मेरा देश के संस्थापक संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन उनके संगठन का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज में वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्य अतिथि रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षा वह माध्यम है, जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है। मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है और इससे बच्चों के भविष्य को नई दिशा मिलेगी।”

कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ धर्म शीला गुप्ता ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “समाज के हर बच्चे को शिक्षा और अवसर प्राप्त करने का अधिकार है। ऐसे आयोजनों से यह संदेश जाता है कि समाज उनके साथ है।”

यह आयोजन फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ और इसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियां भी महत्वपूर्ण रही। वरिष्ठ शास्त्रीय गायक भोलानाथ मिश्र तथा उनकी टीम एवं कथक केंद्र की गुरु रेनू पहाड़ी बस्सी ने अपने शास्त्रीय नृत्य से समा बांध दिया । इस दौरान बच्चों के लिए तैयार स्मारिका का लोकार्पण हुआ और उनमें वितरित किया गया। रितिक प्रिय मेमोरियल अवार्ड 2024 का उद्देश्य दिवंगत रितिक की आत्मा को श्रद्धांजलि देना था ।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: अखाड़ा पट्टा अभिषेक एवं 39वां स्थापना दिवस
Next: “जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट्स के व्यवसाय में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना”

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-04-27 at 23.23.11
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेगा जॉब फेयर-2026: 3200 युवाओं को नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट

rashtratimesnewspaper April 28, 2026 0
ajay_M
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पंजाब के जनादेश पर सियासी संग्राम: राज्यसभा प्रतिनिधित्व को लेकर माकन के गंभीर आरोप, AAP-BJP पर उठे सवाल

rashtratimesnewspaper April 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-28 at 08.37.35
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

तिरंगे को सलाम: सम्राट कला संगम द्वारा भव्य सिंगिंग-डांसिंग शो का आयोजन 30 अप्रैल को

rashtratimesnewspaper April 28, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

मेगा जॉब फेयर-2026: 3200 युवाओं को नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट WhatsApp Image 2026-04-27 at 23.23.11 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेगा जॉब फेयर-2026: 3200 युवाओं को नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट

April 28, 2026 0
पंजाब के जनादेश पर सियासी संग्राम: राज्यसभा प्रतिनिधित्व को लेकर माकन के गंभीर आरोप, AAP-BJP पर उठे सवाल ajay_M 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पंजाब के जनादेश पर सियासी संग्राम: राज्यसभा प्रतिनिधित्व को लेकर माकन के गंभीर आरोप, AAP-BJP पर उठे सवाल

April 28, 2026 0
क्रांति की दस्तक- क्यों स्मार्ट दिखना चाहते अधेड़ हिन्दुस्तानी WhatsApp Image 2026-04-27 at 16.06.22 3
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य

क्रांति की दस्तक- क्यों स्मार्ट दिखना चाहते अधेड़ हिन्दुस्तानी

April 28, 2026 0
सनातन धर्म महासभा (दिल्ली) का स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस 2 मई को, यज्ञ-भजन व भंडारे का आयोजन WhatsApp Image 2026-04-28 at 08.30.34 4
  • धार्मिक

सनातन धर्म महासभा (दिल्ली) का स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस 2 मई को, यज्ञ-भजन व भंडारे का आयोजन

April 28, 2026 0
तिरंगे को सलाम: सम्राट कला संगम द्वारा भव्य सिंगिंग-डांसिंग शो का आयोजन 30 अप्रैल को WhatsApp Image 2026-04-28 at 08.37.35 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

तिरंगे को सलाम: सम्राट कला संगम द्वारा भव्य सिंगिंग-डांसिंग शो का आयोजन 30 अप्रैल को

April 28, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-04-27 at 23.23.11
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेगा जॉब फेयर-2026: 3200 युवाओं को नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट

rashtratimesnewspaper April 28, 2026 0
ajay_M
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पंजाब के जनादेश पर सियासी संग्राम: राज्यसभा प्रतिनिधित्व को लेकर माकन के गंभीर आरोप, AAP-BJP पर उठे सवाल

rashtratimesnewspaper April 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-27 at 16.06.22
1 min read
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य

क्रांति की दस्तक- क्यों स्मार्ट दिखना चाहते अधेड़ हिन्दुस्तानी

rashtratimesnewspaper April 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-28 at 08.30.34
1 min read
  • धार्मिक

सनातन धर्म महासभा (दिल्ली) का स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस 2 मई को, यज्ञ-भजन व भंडारे का आयोजन

rashtratimesnewspaper April 28, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • मेगा जॉब फेयर-2026: 3200 युवाओं को नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट
  • पंजाब के जनादेश पर सियासी संग्राम: राज्यसभा प्रतिनिधित्व को लेकर माकन के गंभीर आरोप, AAP-BJP पर उठे सवाल
  • क्रांति की दस्तक- क्यों स्मार्ट दिखना चाहते अधेड़ हिन्दुस्तानी
  • सनातन धर्म महासभा (दिल्ली) का स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस 2 मई को, यज्ञ-भजन व भंडारे का आयोजन
  • तिरंगे को सलाम: सम्राट कला संगम द्वारा भव्य सिंगिंग-डांसिंग शो का आयोजन 30 अप्रैल को

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.