Skip to content
May 14, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2024
  • December
  • 31
  • राजनीति
  • ‘कांग्रेस ने ही सब कुछ दिया’, बहन शर्मिष्ठा के दावे से अलग प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजित मुखर्जी का जवाब
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

‘कांग्रेस ने ही सब कुछ दिया’, बहन शर्मिष्ठा के दावे से अलग प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजित मुखर्जी का जवाब

rashtratimesnewspaper December 31, 2024 1 min read
abhijeet

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक को लेकर देश में चर्चा हो रही है। इस विवाद में पिछले दिनों पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी भी कूदीं और कई दावे किए, साथ ही कांग्रेस पर तमाम सवाल खड़े किए। अब प्रणब मुखर्जी के बेटे ने इस मामले में अपनी बहन से अलग राय रखी है।
प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजित मुखर्जी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर कोई आरोप नहीं लगाया। बल्कि उन्होंने कहा कि पिता की सफलता का श्रेय तो कांग्रेस को ही जाता है। समाचार एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता को सार्वजनिक जीवन में जो कुछ भी मिला वह केवल कांग्रेस की वजह से ही मिला। आगे उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस पर कोई विवाद होना चाहिए।

प्रणब मुखर्जी के बेटे की राय बहन से अलग
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि मैं उनके (मनमोहन सिंह) अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका, लेकिन अगर वे हमें अनुमति देंगे तो कल या परसों मैं जाऊंगा और श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा। यह देश और कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है। अंतिम संस्कार परिवारों का अधिकार है, इसलिए सिख रीति-रिवाज के अनुसार यह किया गया है। मुझे नहीं लगता कि इस पर कोई विवाद होना चाहिए। हम उनके लिए एक स्मारक चाहते हैं। मैं सरकार से अपील करता हूं। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की सरकार से की गई अपील का पूरी तरह समर्थन करता हूं, उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए।”
अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि उनके पिता का निधन कोविड काल में हुआ था, इस वजह से तमाम प्रोटोकॉल थे और कई प्रकार की पाबंदियां थीं। उस दौरान लगी पाबंदियों के कारण कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाकर श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकी थी। हालांकि, बाद में समिति ने कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उस दौरान कई पाबंदियां लगा रखी थीं। परिवार और दोस्तों में केवल 20 लोगों को ही मौजूद रहने की अनुमति मिली थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस एक रैली भी निकालना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका था। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी आए थे।

मेरे पिता को कांग्रेस ने ही बनाया: अभिजीत
पूर्व राष्ट्रपति के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि कांग्रेस ने ही मेरे पिता जी को बनाया। बाद में राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के समय में उनको जिम्मेदारी मिली। उन्होंने कहा कि पिता जी जो भी बने कांग्रेस की वजह से ही बने। कांग्रेस ने ही राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार नामित किया था।
‘

मनमोहन सिंह को लेकर कही ये बात
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे अर्थशास्त्री और व्यक्ति थे, जिनके बारे में जितना कहा जाए वह कम है। इसी के साथ अभिजीत मुखर्जी ने मनमोहन सिंह को परफेक्ट जेंटलमैन बताया। उन्होंने कहा कि मैंने डॉ. मनमोहन सिंह को कभी भी गुस्सा करते नहीं देखा था। जब भी उनसे मिलता था, वह मुस्कुराते ही मिलते थे। अपने दौर में उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को खड़ा किया। जिस बड़ी अर्थव्यवस्था की बात आज की जा रही है, उसकी नींव मनमोहन सिंह ने ही रखी थी।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने क्या किया था दावा?
गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस प्रस्ताव की आलोचना की थी, जिसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के लिए देश की राजधानी दिल्ली में एक स्मारक बनाने की मांग की गई थी।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि जब अगस्त 2020 में उनके पिता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मृत्यु हुई थी, तो कांग्रेस नेतृत्व ने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) द्वारा शोक सभा बुलाने की भी जहमत नहीं उठाई। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व पर इस मुद्दे पर उनको गुमराह करने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने दावा किया कि एक वरिष्ठ नेता ने उनसे कहा था कि राष्ट्रपतियों के लिए ऐसा नहीं किया जाता है। शर्मिष्ठा ने कहा कि ये पूरी तरीके से बकवास है, क्यों कि बाद में पिताजी की डायरी से पाया कि के. आर नारायणन के निधन के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई थी और शोक संदेश पिताजी ने ही तैयार किया था।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: अ​भिनव भारत पार्टी सभी 70 सीटों पर उतारेगी अपने उमीदवार – चेतन शर्मा
Next: ज्योतिष अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ आचार्य मनोज

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-12 at 22.14.09
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संविधान क्लब में ‘सुशासन’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, न्यायपालिका, प्रशासन और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने रखे विचार

rashtratimesnewspaper May 13, 2026 0
ggsipu
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 14-15 मई को

rashtratimesnewspaper May 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-11 at 21.47.53 (1)
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

CII समिट में ‘योगी मॉडल’ की धूम, उद्योग जगत ने यूपी को बताया निवेश और विकास का नया इंजन

rashtratimesnewspaper May 12, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

गढ़वाली फिल्म ‘कंडाली’ की शूटिंग अंतिम चरण में, जल्द होगी पूरी WhatsApp Image 2026-05-13 at 11.46.49 (1) 1
  • मनोरंजन

गढ़वाली फिल्म ‘कंडाली’ की शूटिंग अंतिम चरण में, जल्द होगी पूरी

May 13, 2026 0
संविधान क्लब में ‘सुशासन’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, न्यायपालिका, प्रशासन और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने रखे विचार WhatsApp Image 2026-05-12 at 22.14.09 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संविधान क्लब में ‘सुशासन’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, न्यायपालिका, प्रशासन और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने रखे विचार

May 13, 2026 0
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 14-15 मई को ggsipu 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 14-15 मई को

May 13, 2026 0
CII समिट में ‘योगी मॉडल’ की धूम, उद्योग जगत ने यूपी को बताया निवेश और विकास का नया इंजन WhatsApp Image 2026-05-11 at 21.47.53 (1) 4
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

CII समिट में ‘योगी मॉडल’ की धूम, उद्योग जगत ने यूपी को बताया निवेश और विकास का नया इंजन

May 12, 2026 0
डॉ. पीयूष सक्सेना के भव्य स्वागत समारोह में क्लींजिंग थेरेपी पर हुई विस्तृत चर्चा WhatsApp Image 2026-05-12 at 10.01.46 5
  • स्वास्थ्य

डॉ. पीयूष सक्सेना के भव्य स्वागत समारोह में क्लींजिंग थेरेपी पर हुई विस्तृत चर्चा

May 12, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-05-13 at 11.46.49 (1)
1 min read
  • मनोरंजन

गढ़वाली फिल्म ‘कंडाली’ की शूटिंग अंतिम चरण में, जल्द होगी पूरी

rashtratimesnewspaper May 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-12 at 22.14.09
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संविधान क्लब में ‘सुशासन’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, न्यायपालिका, प्रशासन और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने रखे विचार

rashtratimesnewspaper May 13, 2026 0
ggsipu
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 14-15 मई को

rashtratimesnewspaper May 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-11 at 21.47.53 (1)
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

CII समिट में ‘योगी मॉडल’ की धूम, उद्योग जगत ने यूपी को बताया निवेश और विकास का नया इंजन

rashtratimesnewspaper May 12, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • गढ़वाली फिल्म ‘कंडाली’ की शूटिंग अंतिम चरण में, जल्द होगी पूरी
  • संविधान क्लब में ‘सुशासन’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, न्यायपालिका, प्रशासन और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने रखे विचार
  • गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 14-15 मई को
  • CII समिट में ‘योगी मॉडल’ की धूम, उद्योग जगत ने यूपी को बताया निवेश और विकास का नया इंजन
  • डॉ. पीयूष सक्सेना के भव्य स्वागत समारोह में क्लींजिंग थेरेपी पर हुई विस्तृत चर्चा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.