Skip to content
August 22, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • May
  • 30
  • राजनीति
  • सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों की खुली लूट “खरीद केंद्र तक बिक रहे हैं” — रघु ठाकुर
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों की खुली लूट “खरीद केंद्र तक बिक रहे हैं” — रघु ठाकुर

rashtratimesnewspaper May 30, 2026 1 min read
thakur

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी गेहूं खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने आरोप लगाया है कि सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों के साथ खुलेआम आर्थिक अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि “खरीद केंद्र तक बिक रहे हैं” और भ्रष्टाचार का सीधा बोझ किसानों पर डाला जा रहा है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक लगभग 69.2 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जबकि 1 करोड़ टन से अधिक खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीदी में उपयोग होने वाले जूट बैग का वास्तविक वजन लगभग 660 ग्राम तथा प्लास्टिक बैग का वजन करीब 200 ग्राम होता है।

लेकिन आरोप है कि कई खरीद केंद्रों पर जूट बैग के नाम पर 1 किलो तथा प्लास्टिक बैग के नाम पर 300 ग्राम तक गेहूं काटा जा रहा है। यानी प्रति 100 किलो गेहूं पर लगभग 600 ग्राम अतिरिक्त कटौती की जा रही है, जिसकी कीमत करीब 15 रुपये बैठती है।

रघु ठाकुर के अनुसार इस अनियमितता के कारण अब तक किसानों से लगभग 103 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कटौती की जा चुकी है और यदि लक्ष्य के अनुसार खरीद पूरी हुई तो यह राशि 150 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ खरीद केंद्र संचालकों ने स्वयं स्वीकार किया है कि केंद्र प्राप्त करने के लिए उन्हें लगभग 1 लाख रुपये तक रिश्वत देनी पड़ी। ऐसे में उसकी भरपाई किसानों से अवैध कटौती के माध्यम से की जा रही है।

रघु ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सरकारी खरीद केंद्रों की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि किसानों के गेहूं के वजन से तय मानक के अनुसार केवल 630 ग्राम प्रति बोरी की कटौती की जाए तथा अतिरिक्त काटी गई राशि तत्काल ऑनलाइन किसान के खाते में जमा कर उसकी पावती किसान को दी जाए।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसानों का सरकार और खरीद प्रणाली से विश्वास उठ जाएगा।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: आध्यात्मिक शांति हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी : डॉ. सुशील शर्मा
Next: आकाशवाणी भवन में डॉ. दर्शनी प्रिय की पुस्तक “प्रधानमंत्री मोदी के अनमोल रत्न : भारत के अद्वितीय पद्मश्री” पर सार्थक परिचर्चा

संबंधित कहानियां

rajiv gndhi with vs_1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

rashtratimesnewspaper August 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

rashtratimesnewspaper August 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

हरियाली तीज महोत्सव 2026 293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-57 1
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

August 20, 2026 0
हरियाली तीज महोत्सव 2026 293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-72 2
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

August 20, 2026 0
सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव rajiv gndhi with vs_1 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

August 20, 2026 0
हरियाली तीज महोत्सव 2026 WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26 4
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

August 19, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026 logo-180 5
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

August 16, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-57
1 min read
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

PULKIT CHATURVEDI August 20, 2026 0
293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-72
1 min read
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

PULKIT CHATURVEDI August 20, 2026 0
rajiv gndhi with vs_1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

rashtratimesnewspaper August 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

rashtratimesnewspaper August 19, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • हरियाली तीज महोत्सव 2026
  • हरियाली तीज महोत्सव 2026
  • सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव
  • हरियाली तीज महोत्सव 2026
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.