Skip to content
October 1, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • January
  • 30
  • राजनीति
  • चुनाव हारने के डर से केजरीवाल यमुना पर बयान देकर मुद्दा भटकाना चाहते हैं: अभिषेक दत्त
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

चुनाव हारने के डर से केजरीवाल यमुना पर बयान देकर मुद्दा भटकाना चाहते हैं: अभिषेक दत्त

rashtratimesnewspaper January 30, 2025 1 min read
202501293313026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यमुना के पानी में जहर वाले बयान का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। ईसीआई ने केजरीवाल से सबूत मांगे हैं। वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम के सनसनीखेज दावे पर कस्तूरबा नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक दत्त ने प्रतिक्रिया दी है।

दत्त ने बातचीत में कहा, “केजरीवाल सिर्फ मुद्दा भटकाने का काम कर रहे हैं। यह साफ हो चुका है कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में हार रही है। आम आदमी पार्टी को जो वोट मिलते थे, वह अब कांग्रेस की तरफ आ गए हैं।”

दिल्ली एलजी को मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा का एजेंट बताया है। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, “दिल्ली सरकार ने 11 सालों में दिल्ली में एक भी काम नहीं किया है। यह भले ही अब कुछ भी कह लें, सच यह है कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की रेस में नहीं है।”

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की दिल्ली में संभावित रैलियों पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, “अभी हम घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। कल सचिन पायलट हमारे क्षेत्र का दौरा करेंगे। हमने कांग्रेस नेतृत्व को सभी अनुरोध सौंप दिए हैं। जैसे ही हमें मंजूरी मिलेगी, मैं खुद आपको सूचित करूंगा।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की किस पार्टी से टक्कर है, जब इस पर कांग्रेस प्रत्याशी से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने कहा, “चुनाव में आम आदमी पार्टी से मुकाबला नहीं है। क्योंकि, वह चुनाव की रेस में नहीं हैं। हमारी टक्कर भाजपा के साथ है। हम लोग अच्छे मार्जिन से चुनाव जीतेंगे।”

दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाब की शराब पकड़े जाने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, “मैंने कस्तूरबा नगर विधानसभा में 5 शराब के ठेके बंद कराए हैं। आज वो लोग खुले तौर पर मेरे साथ इसलिए नहीं हैं क्योंकि, मैंने उनके शराब के ठेके वहां से बंद कराए जो मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारे के पास थे।”

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: दिल्ली चुनाव 2025 : कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को हर माह 2,500 रुपये; 300 यूनिट बिजली फ्री
Next: मैं हूं जौनसारी

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.57.29
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-29 at 16.28.27
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

September 30, 2026 0
सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.49.45 2
  • खेल

सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा

September 30, 2026 0
बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.57.29 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत

September 30, 2026 0
औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव WhatsApp Image 2026-09-29 at 16.28.27 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव

September 30, 2026 0
डॉ. एम. भार्गव मल्लप्पा बने राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के सचिव WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.25.13 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. एम. भार्गव मल्लप्पा बने राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के सचिव

September 27, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.49.45
1 min read
  • खेल

सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.57.29
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-29 at 16.28.27
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा
  • सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा
  • बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत
  • औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव
  • डॉ. एम. भार्गव मल्लप्पा बने राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के सचिव

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.