Skip to content
July 6, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • April
  • 23
  • राजनीति
  • पृथ्वी दिवस 2025 पर एक पृथ्वी एक संकल्प अनुराग्यम फरीदाबाद चैप्टर का हरियाली प्रयास
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पृथ्वी दिवस 2025 पर एक पृथ्वी एक संकल्प अनुराग्यम फरीदाबाद चैप्टर का हरियाली प्रयास

rashtratimesnewspaper April 23, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-04-22 at 2.12.09 PM (1)

पृथ्वी माँ के प्रति अपने प्रेम और कर्तव्य को निभाते हुए, टीम अनुराग्यम – फरीदाबाद चैप्टर ने पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर एक भावनात्मक और प्रेरणादायक वृक्षारोपण और कचरा उठाओ अभियान का आयोजन किया। यह आयोजन फरीदाबाद और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में संपन्न हुआ जिसने न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई बल्कि दिलों को भी जोड़ा। जब पहला पौधा लगाया गया, वह केवल वृक्ष नहीं था – वह एक वादा था। एक वादा कि हम इस धरती को फिर से हरा-भरा बनाएंगे। कचरे से सनी ज़मीन जब साफ़ की गई तो ऐसा लगा जैसे पृथ्वी खुद मुस्कुरा उठी हो। 100+ किलो से अधिक कचरा उठाकर जिम्मेदारी से निपटाया गया और वो जगहें जो कभी उपेक्षित थीं अब फिर से सांस ले रही हैं। हर पौधा, हर प्रयास एक ही संदेश दे रहा था – “हम पृथ्वी को अपने पूर्वजों से विरासत में नहीं बल्कि अपने बच्चों से उधार लेकर चल रहे हैं।”

रेखा पवार ने भावुक होकर कहा “यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, यह एक संकल्प है। एक क्रांति है जो हर दिल में जागरूकता और जिम्मेदारी जगाती है।” बर्खा रॉय जी ने कहा “जब हम वृक्ष लगाते हैं, तो हम सपने लगाते हैं। जब हम कचरा उठाते हैं तो हम अपनी आत्मा को साफ करते हैं।” गुंजन गोयल ने जोड़ा “पृथ्वी को बचाने की नहीं उसे चाहने की ज़रूरत है। और वो प्यार हमारी छोटी-छोटी कोशिशों से शुरू होता है।” कार्यक्रम की आत्मा रहीं ये सदस्य: रेखा पवार ,बर्खा रॉय , अंजू चौधरी , सुरजिता दास , और गुंजन गोयल – इन सभी ने तन-मन-धन से इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। ये केवल स्वयंसेवक नहीं हैं ये प्रकृति की सच्ची प्रहरी, समाज की आशा और अनुराग्यम के संकल्प की जीवंत मिसाल हैं। यह तो बस शुरुआत है। टीम अनुराग्यम संकल्प लेती है कि ये प्रयास निरंतर जारी रहेंगे – नियमित वृक्षारोपण, सफाई अभियान, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, और समाज से सीधा संवाद। हर पौधा मायने रखता है। हर प्रयास महत्वपूर्ण है। आइए, बदलाव का इंतज़ार न करें – स्वयं बदलाव बनें। अनुराग्यम नेतृत्व की प्रेरणादायक भूमिका, इस अभियान को ऊंचाईयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा: अनुराग्यम के संस्थापक सचिन चतुर्वेदी , मुख्य सलाहकार डॉ ध्रुव तिवारी प्रमुख अन्वेषक डॉ. तरूणा माथुर , राष्ट्रीय संयोजक दीपाली जैन , संगठन सचिव ममता रजक जी और हिंदी विभाग की अध्यक्ष मीनू बाला । इन सभी ने अनुराग्यम फरीदाबाद चैप्टर की टीम की हौसला अफजाई की और साथ ही पूरे विश्व में एक सशक्त संदेश दिया – कि जब लोग दिल से एक होते हैं तब परिवर्तन असंभव नहीं रहता। “इनका समर्थन केवल एक औपचारिकता नहीं था – यह प्रेरणा की वर्षा थी जिसने इस अभियान को संकल्प से सफलता तक पहुँचाया।”

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: कला मनस्वी मंच की ‘काव्य कलश गोष्ठी -18’ का आयोजन
Next: निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म “फूले” के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-07-05 at 19.35.16 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दिल्ली में नेशनल ड्रोन समिट 2026 का सफल आयोजन

rashtratimesnewspaper July 6, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-05 at 19.32.48
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती पर अखिल भारतीय जनसंघ का राष्ट्रीय सम्मेलनराष्ट्रीय एकता, राष्ट्रवाद और डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

rashtratimesnewspaper July 6, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-05 at 09.18.32
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लोकसभा सांसद नागेश पाटिल का शिवसेना दिल्ली प्रदेश ने किया भव्य अभिनंदन

rashtratimesnewspaper July 6, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

नई दिल्ली में नेशनल ड्रोन समिट 2026 का सफल आयोजन WhatsApp Image 2026-07-05 at 19.35.16 (1) 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दिल्ली में नेशनल ड्रोन समिट 2026 का सफल आयोजन

July 6, 2026 0
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती पर अखिल भारतीय जनसंघ का राष्ट्रीय सम्मेलनराष्ट्रीय एकता, राष्ट्रवाद और डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प WhatsApp Image 2026-07-05 at 19.32.48 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती पर अखिल भारतीय जनसंघ का राष्ट्रीय सम्मेलनराष्ट्रीय एकता, राष्ट्रवाद और डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

July 6, 2026 0
लोकसभा सांसद नागेश पाटिल का शिवसेना दिल्ली प्रदेश ने किया भव्य अभिनंदन WhatsApp Image 2026-07-05 at 09.18.32 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लोकसभा सांसद नागेश पाटिल का शिवसेना दिल्ली प्रदेश ने किया भव्य अभिनंदन

July 6, 2026 0
अधिवक्ता प्रकाश सिंह नेगी बने उत्तराखंड सरकार के उप महाधिवक्ता WhatsApp Image 2026-07-05 at 21.56.55 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अधिवक्ता प्रकाश सिंह नेगी बने उत्तराखंड सरकार के उप महाधिवक्ता

July 6, 2026 0
संसद भवन में रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों से मिले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला WhatsApp Image 2026-07-05 at 20.30.58 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संसद भवन में रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों से मिले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

July 6, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-07-05 at 19.35.16 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नई दिल्ली में नेशनल ड्रोन समिट 2026 का सफल आयोजन

rashtratimesnewspaper July 6, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-05 at 19.32.48
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती पर अखिल भारतीय जनसंघ का राष्ट्रीय सम्मेलनराष्ट्रीय एकता, राष्ट्रवाद और डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

rashtratimesnewspaper July 6, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-05 at 09.18.32
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लोकसभा सांसद नागेश पाटिल का शिवसेना दिल्ली प्रदेश ने किया भव्य अभिनंदन

rashtratimesnewspaper July 6, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-05 at 21.56.55
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अधिवक्ता प्रकाश सिंह नेगी बने उत्तराखंड सरकार के उप महाधिवक्ता

rashtratimesnewspaper July 6, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • नई दिल्ली में नेशनल ड्रोन समिट 2026 का सफल आयोजन
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती पर अखिल भारतीय जनसंघ का राष्ट्रीय सम्मेलनराष्ट्रीय एकता, राष्ट्रवाद और डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
  • लोकसभा सांसद नागेश पाटिल का शिवसेना दिल्ली प्रदेश ने किया भव्य अभिनंदन
  • अधिवक्ता प्रकाश सिंह नेगी बने उत्तराखंड सरकार के उप महाधिवक्ता
  • संसद भवन में रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों से मिले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.