Skip to content
October 19, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • June
  • 3
  • राजनीति
  • दिल्ली की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह विफल: देवेन्द्र यादव
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह विफल: देवेन्द्र यादव

rashtratimesnewspaper June 3, 2025 1 min read
dev

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की वापसी और डेंगू के तेजी से बढ़ते मामलों के बावजूद दिल्ली की भाजपा सरकारें स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की चिकित्सा व्यवस्था आज बदहाल हालत में पहुंच चुकी है और सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

श्री यादव ने कहा कि कोरोना मामलों में वृद्धि के चलते हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है कि अस्पताल किस हद तक तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर, हाल ही की बारिश के बाद डेंगू के 160 नए केस दर्ज हुए हैं, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक हैं।

नवजात मृत्यु दर चिंता का विषय

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए श्री यादव ने बताया कि दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 20 नवजात शिशुओं की मौत हो रही है। वर्ष 2024 में 7439 नवजातों की मृत्यु दर्ज की गई जो अत्यंत गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

भाजपा और AAP दोनों पर निशाना

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में अस्पतालों की हालत बद से बदतर हुई और अब भाजपा सरकार उन अस्पतालों को सुधारने की बजाय ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ में प्रधानमंत्री की तस्वीरें लगाने में व्यस्त है। श्री यादव ने कहा कि 100 दिनों में केवल एक केंद्र का उद्घाटन कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि जमीनी हकीकत बहुत भयावह है।

अस्पतालों में स्टाफ की गंभीर कमी

कांग्रेस की आरटीआई सेल द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार के अस्पतालों, डिस्पेंसरियों और क्लीनिकों में प्रबंधन व चिकित्सा पदों पर भारी रिक्तियाँ हैं:

4 निदेशक, 6 अतिरिक्त निदेशक, 23 CDMO, 24 अतिरिक्त CDMO, 6 मुख्यालय मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और 1538 GDMO/CMO/SMO के पद रिक्त हैं।

इसके अलावा डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन और प्रशासनिक कर्मचारियों समेत 20,264 पद खाली हैं।

CAG रिपोर्ट ने खोली पोल

स्वास्थ्य से जुड़ी सीएजी रिपोर्ट के अनुसार:

27 में से 14 अस्पतालों में ICU सेवाएं नहीं,

16 में ब्लड बैंक नहीं,

8 में ऑक्सीजन सप्लाई नहीं,

15 में शवगृह नहीं,

और 12 अस्पतालों में एम्बुलेंस सेवा या तो नहीं है या खराब हालत में है।

श्री यादव ने कहा कि 100 दिनों में स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ, जो भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

आवश्यक दवाओं की भारी किल्लत

उन्होंने बताया कि एम्स, जीटीबी, दिल्ली कैंसर संस्थान, बुराड़ी जैसे प्रमुख अस्पतालों में जरूरी दवाएं जैसे नाडोसु, डुओलिन, डायलिसिस उपकरण और नेबुलाईजर तक उपलब्ध नहीं हैं। दिल्ली कैंसर संस्थान में 178 आवश्यक दवाओं में से 100 से अधिक दवाएं स्टॉक से बाहर हैं।

श्री यादव ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब हर बीमारी का इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त था, लेकिन आज गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को इलाज के लिए बाहर से दवाएं और उपकरण खरीदने पड़ रहे हैं।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: ये मालदीव के नजारे नहीं हैं यहाँ आप ऋषिकेश से सिर्फ 1.30 घंटे में पहुंच सकते हैं
Next: 100 दिन के कार्यकाल में विफल रही भाजपा सरकार: ब्लॉक बैठक में गरजे आदेश भारद्वाज

संबंधित कहानियां

1792347197747-429485
1 min read
  • राष्ट्रीय

भाषाई अलगाववाद से देश टूटेगा, केंद्र सरकार समान नीति अपनाए : रघु ठाकुर

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0
1792347012710-429463
1 min read
  • राष्ट्रीय

सेवा सेतु शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं से नागरिक लाभान्वित

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0
1792346857210-427382
1 min read
  • राजनीति

किदवई नगर ईस्ट में महिला नेतृत्व वाली समिति मना रही दुर्गा पूजा का छठा वर्ष

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

भाषाई अलगाववाद से देश टूटेगा, केंद्र सरकार समान नीति अपनाए : रघु ठाकुर 1792347197747-429485 1
  • राष्ट्रीय

भाषाई अलगाववाद से देश टूटेगा, केंद्र सरकार समान नीति अपनाए : रघु ठाकुर

October 19, 2026 0
सेवा सेतु शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं से नागरिक लाभान्वित 1792347012710-429463 2
  • राष्ट्रीय

सेवा सेतु शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं से नागरिक लाभान्वित

October 19, 2026 0
किदवई नगर ईस्ट में महिला नेतृत्व वाली समिति मना रही दुर्गा पूजा का छठा वर्ष 1792346857210-427382 3
  • राजनीति

किदवई नगर ईस्ट में महिला नेतृत्व वाली समिति मना रही दुर्गा पूजा का छठा वर्ष

October 19, 2026 0
महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च 1792346697708-429146 4
  • राजनीति

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च

October 19, 2026 0
ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई pexels-photo-4622108-1 5
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

October 18, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

1792347197747-429485
1 min read
  • राष्ट्रीय

भाषाई अलगाववाद से देश टूटेगा, केंद्र सरकार समान नीति अपनाए : रघु ठाकुर

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0
1792347012710-429463
1 min read
  • राष्ट्रीय

सेवा सेतु शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं से नागरिक लाभान्वित

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0
1792346857210-427382
1 min read
  • राजनीति

किदवई नगर ईस्ट में महिला नेतृत्व वाली समिति मना रही दुर्गा पूजा का छठा वर्ष

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0
1792346697708-429146
1 min read
  • राजनीति

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • भाषाई अलगाववाद से देश टूटेगा, केंद्र सरकार समान नीति अपनाए : रघु ठाकुर
  • सेवा सेतु शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं से नागरिक लाभान्वित
  • किदवई नगर ईस्ट में महिला नेतृत्व वाली समिति मना रही दुर्गा पूजा का छठा वर्ष
  • महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च
  • ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.