Skip to content
July 31, 2025
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • June
  • 9
  • भारतीय सेना व आधुनिक इंडिया फाउंडेशन ने युवाओं को दी सेना भर्ती की तैयारी15 दिवसीय पूर्व-भर्ती प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारतीय सेना व आधुनिक इंडिया फाउंडेशन ने युवाओं को दी सेना भर्ती की तैयारी15 दिवसीय पूर्व-भर्ती प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

rashtratimesnewspaper June 9, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-06-08 at 8.14.39 PM

भारतीय सेना की 27 राजपूत रेजीमेंट एवं आधुनिक इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में उदलगुरी, सोनितपुर व विश्वनाथ जिलों के चयनित युवाओं के लिए 15 दिवसीय पूर्व-भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन 26 मई से 8 जून 2025 तक अमारीबाड़ी आर्मी कैंप में किया गया।

इस विशेष शिविर का उद्देश्य युवाओं को अग्निवीर योजना के तहत भर्ती प्रक्रियाओं की जानकारी देना तथा शारीरिक व मानसिक रूप से उन्हें तैयार करना था। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को 5 किलोमीटर दौड़, योग, तथा अन्य शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाने वाले व्यायामों का अभ्यास कराया गया।

साथ ही लिखित परीक्षा हेतु गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान व अंग्रेज़ी विषयों में कोचिंग दी गई एवं मॉक टेस्ट के माध्यम से उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया गया। सभी प्रतिभागियों को पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया गया।

समापन समारोह में सेना के अधिकारी, आधुनिक इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि व प्रशिक्षु शामिल हुए। मुख्य अतिथि ले. कर्नल विकास कुमार ने युवाओं को नियमित अभ्यास करने व लक्ष्य की ओर समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस प्रशिक्षण को युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल बताया।

विशिष्ट अतिथि मेजर करणजीत सिंह ने इस प्रयास की सराहना करते हुए युवाओं को भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

आधुनिक इंडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डी. के. चौहान ने भारतीय सेना का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम इस क्षेत्र में पहली बार आयोजित हुआ है और यह आदिवासी समुदाय व चाय बागानों के 43 प्रतिभागी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा 27 राजपूत रेजीमेंट की प्रशिक्षण टीम को आधुनिक इंडिया फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Continue Reading

Previous: दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी संगठन का चुनाव सम्पन्न सुशील तापड़िया भारी मतों से अध्यक्ष निर्वाचित
Next: यमुना सफाई महाअभियान : 11 घाटों से उठा 12.41 टन कचरा

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2025-07-30 at 8.23.41 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल में रंगारंग वार्षिक एग्ज़ीबिशन कार्यक्रम का आयोजन

rashtratimesnewspaper July 31, 2025
WhatsApp Image 2025-07-30 at 7.55.28 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

सी-लैब की अभिनव पहल: बच्चों के यौन उत्पीड़न मामलों में ‘सपोर्ट पर्सन’ के लिए देश का पहला सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

rashtratimesnewspaper July 31, 2025
WhatsApp Image 2025-07-28 at 6.13.58 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से की भेंट

rashtratimesnewspaper July 31, 2025

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

विद्या बाल भवन स्कूल में रंगारंग वार्षिक एग्ज़ीबिशन कार्यक्रम का आयोजन WhatsApp Image 2025-07-30 at 8.23.41 PM 1

विद्या बाल भवन स्कूल में रंगारंग वार्षिक एग्ज़ीबिशन कार्यक्रम का आयोजन

July 31, 2025
सी-लैब की अभिनव पहल: बच्चों के यौन उत्पीड़न मामलों में ‘सपोर्ट पर्सन’ के लिए देश का पहला सर्टिफिकेट कोर्स शुरू WhatsApp Image 2025-07-30 at 7.55.28 PM 2

सी-लैब की अभिनव पहल: बच्चों के यौन उत्पीड़न मामलों में ‘सपोर्ट पर्सन’ के लिए देश का पहला सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

July 31, 2025
असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से की भेंट WhatsApp Image 2025-07-28 at 6.13.58 PM 3

असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से की भेंट

July 31, 2025
दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु डॉ. कपिल गुप्ता को ‘राष्ट्र टाइम्स’ के 45वें स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित WhatsApp Image 2025-07-30 at 7.10.50 AM 4

दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु डॉ. कपिल गुप्ता को ‘राष्ट्र टाइम्स’ के 45वें स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित

July 31, 2025
राजस्थान: सरकारी स्कूलों के विलय से लड़कियों की शिक्षा पर संकट girl school 5

राजस्थान: सरकारी स्कूलों के विलय से लड़कियों की शिक्षा पर संकट

July 29, 2025
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2025-07-30 at 8.23.41 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल में रंगारंग वार्षिक एग्ज़ीबिशन कार्यक्रम का आयोजन

rashtratimesnewspaper July 31, 2025
WhatsApp Image 2025-07-30 at 7.55.28 PM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

सी-लैब की अभिनव पहल: बच्चों के यौन उत्पीड़न मामलों में ‘सपोर्ट पर्सन’ के लिए देश का पहला सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

rashtratimesnewspaper July 31, 2025
WhatsApp Image 2025-07-28 at 6.13.58 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से की भेंट

rashtratimesnewspaper July 31, 2025
WhatsApp Image 2025-07-30 at 7.10.50 AM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु डॉ. कपिल गुप्ता को ‘राष्ट्र टाइम्स’ के 45वें स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित

rashtratimesnewspaper July 31, 2025

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • विद्या बाल भवन स्कूल में रंगारंग वार्षिक एग्ज़ीबिशन कार्यक्रम का आयोजन
  • सी-लैब की अभिनव पहल: बच्चों के यौन उत्पीड़न मामलों में ‘सपोर्ट पर्सन’ के लिए देश का पहला सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से की भेंट
  • दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु डॉ. कपिल गुप्ता को ‘राष्ट्र टाइम्स’ के 45वें स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित
  • राजस्थान: सरकारी स्कूलों के विलय से लड़कियों की शिक्षा पर संकट

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.