Skip to content
August 23, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • October
  • 6
  • राजनीति
  • दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान – देवेन्द्र यादव ने किया जनसंपर्क

rashtratimesnewspaper October 6, 2025 1 min read
WhatsApp Image 2025-10-05 at 9.16.18 PM

दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा कथित वोट चोरी के खिलाफ बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। उन्होंने घर-घर जाकर जनता को भाजपा की सुनियोजित साजिश के बारे में अवगत कराया और वोट चोरी के खिलाफ उनके हस्ताक्षर लिए।

हस्ताक्षर अभियान में युवा, दुकानदार, रेहड़ी-पटरी, नाई, मोची, मजदूर और सड़क किनारे ढाबा लगाने वाले लोग भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान को दिल्ली की जनता से अच्छा रुझान मिल रहा है। इसी दौरान 1-4 अक्टूबर के बीच ब्लॉक कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठकों में भी वोट चोरी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस अभियान में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

कार्यक्रम का आयोजन बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजकुमार जैन ने किया। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी श्री काजी निजामुद्दीन, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, हाजी भूरे खान, यूनूस, अब्दुर रहमान, निगम पार्षद हाजी जरीफ, प्रभारी मनोज यादव, जिला आर्बिट्रेटर डा0 पी0के0 मिश्रा, अशोक बसौया, ईश्वर बागड़ी, मोहम्मद उस्मान, चौ0 अजीत सिंह, प्रिया जंयत, रोहिणी सिंह, सभी ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे भी लगाए।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र में अपराध है, जिससे भाजपा और चुनाव आयोग ने जनता के संवैधानिक अधिकारों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जननायक राहुल गांधी ने दो विधानसभाओं के उदाहरण के माध्यम से वोट चोरी के षड्यंत्र को उजागर किया और यह साबित हुआ कि भाजपा संगठित तरीके से वोट चोरी कर रही है।

देवेन्द्र यादव ने आगे कहा कि वोट चोरी रोकने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश और दिल्ली के युवाओं को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ षड्यंत्र किया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया।

श्री काजी निजामुद्दीन ने कहा कि देश का युवा अब समझ चुका है कि असली लड़ाई नौकरियों की नहीं, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है। जब तक चुनाव में वोट चोरी होती रहेगी, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज का युवा न नौकरी की लूट सहने वाला है, न वोट चोरी को बर्दाश्त करेगा। वोट चोरी से मुक्त देश ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में बेरोज़गारी का सबसे बड़ा कारण भी वोट चोरी है, जिससे बेरोज़गारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुँच चुकी है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: चित्र-कला-संगम का प्रतिष्ठित कार्यक्रम: रामलीला – शाश्वत अनुशीलन
Next: श्रीकृष्ण काली धाम में 10 दिवसीय शतचण्डी महामहोत्सव संपन्न – पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ आयोजन

संबंधित कहानियां

rajiv gndhi with vs_1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

rashtratimesnewspaper August 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

rashtratimesnewspaper August 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 34, नई दिल्ली, 23 से 29 अगस्त 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 34, नई दिल्ली, 23 से 29 अगस्त 2026

August 22, 2026 0
हरियाली तीज महोत्सव 2026 293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-57 2
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

August 20, 2026 0
हरियाली तीज महोत्सव 2026 293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-72 3
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

August 20, 2026 0
सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव rajiv gndhi with vs_1 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

August 20, 2026 0
हरियाली तीज महोत्सव 2026 WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26 5
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

August 19, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 34, नई दिल्ली, 23 से 29 अगस्त 2026

rashtratimesnewspaper August 22, 2026 0
293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-57
1 min read
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

PULKIT CHATURVEDI August 20, 2026 0
293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-72
1 min read
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

PULKIT CHATURVEDI August 20, 2026 0
rajiv gndhi with vs_1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

rashtratimesnewspaper August 20, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 34, नई दिल्ली, 23 से 29 अगस्त 2026
  • हरियाली तीज महोत्सव 2026
  • हरियाली तीज महोत्सव 2026
  • सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव
  • हरियाली तीज महोत्सव 2026

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.