Skip to content
February 14, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • January
  • 22
  • राजनीति
  • मनरेगा खत्म करना गरीबों को ‘बंधुआ मजदूर’ बनाने की साजिश: खरगे
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मनरेगा खत्म करना गरीबों को ‘बंधुआ मजदूर’ बनाने की साजिश: खरगे

rashtratimesnewspaper January 22, 2026 1 min read
kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) को खत्म करना गरीबों को ‘बंधुआ मजदूर’ बनाने की साजिश है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 28 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दौरान उनका दल इस मुद्दे को उठाएगा।
उन्होंने कांग्रेस के नवगठित प्रकोष्ट ‘रचनात्मक कांग्रेस’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘मनरेगा बचाओ मोर्चा’ को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस मनरेगा की बहाली के लिए देश भर में व्यापक आंदोलन शुरू कर रही है।

खड़गे ने कहा, ‘‘देश के तमाम हिस्सों में कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए आंदोलन करने जा रही है। मनरेगा को खत्म करना, सिर्फ कमजोर तबकों पर प्रहार नहीं है। यह महात्मा गांधी जी को जन स्मृति से हटाकर, ग्राम स्वराज की सोच पर हमला करने की साजिश है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार है कि कोई दल किसी योजना का महात्मा गांधी पर रखा गया नाम हटाने की हिमाकत कर रहा है। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मनरेगा को ख़त्म करने का काम इसलिए कर रही है, ताकि देश के दबे-कुचले लोगों को ‘बंधुआ मजदूर’ बनाया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी लोगों को बंधुआ मजदूर बनाकर अमीरों के हाथ में सौंपने जा रहे हैं ताकि लोग अमीरों के इशारों पर, उनकी मर्जी के पैसों पर काम करें। मनरेगा से लोगों को 100 दिन के काम की कानूनी गारंटी मिलती थी, जिसे तबाह करने का काम किया जा रहा है। हमें मनरेगा और काम के अधिकार को बचाने की लड़ाई लड़नी है।’’

खड़गे ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘मनरेगा बचाने की लड़ाई बहुत लंबी है। हम इस लड़ाई को एक जगह पर बैठकर या नारे लगाकर नहीं लड़ सकते। जब तक सरकार नए कानून को वापस नहीं लेगी और मनरेगा को फिर से बहाल नहीं करेगी, तब तक हम लड़ते रहेंगे।’’

उनका कहना था कि मनरेगा को ख़त्म कर सरकार ने ग्रामीण भारत के गरीबों, कमजोर तबकों पर हमला किया है, जिसका देशभर में विरोध हो रहा है।

खड़गे ने कहा, ‘‘जल्द ही बजट सत्र शुरू होने वाला है, जिसमें हम मनरेगा के मुद्दे को उठाएंगे।’’

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: एससी/एसटी कर्मचारियों के लिए वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी : कुलजीत सिंह चहल
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 04, नई दिल्ली, 25 से 31 जनवरी 2026

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-02-12 at 6.59.32 PM
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन

rashtratimesnewspaper February 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.22 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल

rashtratimesnewspaper February 12, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.51 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत

rashtratimesnewspaper February 12, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 07, नई दिल्ली, 15 से 21 फरवरी 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 07, नई दिल्ली, 15 से 21 फरवरी 2026

February 14, 2026 0
भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश WhatsApp Image 2026-02-12 at 9.01.01 PM 2
  • बिज़नेस

भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश

February 13, 2026 0
कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन WhatsApp Image 2026-02-12 at 6.59.32 PM 3
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन

February 13, 2026 0
व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.22 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल

February 12, 2026 0
शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.51 PM 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत

February 12, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 07, नई दिल्ली, 15 से 21 फरवरी 2026

rashtratimesnewspaper February 14, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-12 at 9.01.01 PM
1 min read
  • बिज़नेस

भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश

rashtratimesnewspaper February 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-12 at 6.59.32 PM
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन

rashtratimesnewspaper February 13, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-11 at 9.05.22 PM
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल

rashtratimesnewspaper February 12, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 07, नई दिल्ली, 15 से 21 फरवरी 2026
  • भारतीय निवेशक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने ‘कंपुंग भरू 2.0’ ट्विन टॉवर परियोजना में किया निवेश
  • कृष्णा नगर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रचेतना, सनातन संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन
  • व्यापारी रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए एस. एस. अग्रवाल
  • शक्ति, संतुलन और लोककल्याण का भारतीय मॉडल थे महाराजा सूरजमल –डा० शिव सिंह रावत

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.