Skip to content
October 21, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • February
  • 17
  • Uncategorized
  • NIIMS मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय NMC-अनिवार्य BCME कार्यशाला का आयोजन
  • Uncategorized

NIIMS मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय NMC-अनिवार्य BCME कार्यशाला का आयोजन

शिक्षण गुणवत्ता और फैकल्टी दक्षता को मिला नया आयाम ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (NIIMS)
PULKIT CHATURVEDI February 17, 2026 1 min read
WhatsApp-Image-2026-02-16-at-3.14.04-PM-32

शिक्षण गुणवत्ता और फैकल्टी दक्षता को मिला नया आयाम

  • भूमिका रावल

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (NIIMS) में फैकल्टी की शिक्षण क्षमता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (BCME) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन NMC द्वारा नियुक्त समन्वयक डॉ. मुशर्रफ हुसैन, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सर्जरी विभाग, हमदर्द इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह कार्यशाला नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम को डीन एवं पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. (कर्नल) अरुण चौधरी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यशाला का समन्वय मेडिकल एजुकेशन यूनिट की कोऑर्डिनेटर एवं कम्युनिटी मेडिसिन की प्रोफेसर डॉ. मिथिला दयानिधि ने किया। इसमें NIIMS के 30 फैकल्टी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यशाला के प्रथम दिवस इंडियन मेडिकल ग्रेजुएट (IMG) की भूमिका, टीमवर्क और समूह व्यवहार पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। फैकल्टी सदस्यों को शिक्षण उद्देश्यों का निर्धारण, बड़े और छोटे समूहों में प्रभावी अध्यापन तकनीक तथा मूल्यांकन पद्धतियों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

द्वितीय दिवस एटीट्यूड, एथिक्स और कम्युनिकेशन (AETCOM) मॉड्यूल पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही क्लिनिकल एवं प्रैक्टिकल टीचिंग की प्रभावी विधियां, दक्षताओं से शिक्षण विधियों का समन्वय, तथा प्रश्न पत्र निर्माण की तकनीकों जैसे LAQ, SAQ, ब्लूप्रिंटिंग और MCQ पर इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए।

तृतीय दिवस दक्षताओं के अनुरूप लेसन प्लानिंग, क्लिनिकल स्किल्स का मूल्यांकन, अकादमिक लीडरशिप और मेंटरिंग पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त मास्टर टाइमटेबल, अकादमिक कैलेंडर और ईयर प्लानर जैसी शैक्षणिक योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी फैकल्टी सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। डीन एवं NMC-नियुक्त समन्वयक ने प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान के लिए NIIMS के निदेशक डॉ. एस. एन. गुप्ता एवं समस्त सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यशाला शिक्षण गुणवत्ता में सुधार और चिकित्सा शिक्षा के मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

About Author

PULKIT CHATURVEDI

See author's posts

Post navigation

Previous: जनकपुरी में गूंजा न्याय का स्वर: कमल ध्यानी की मौत पर उग्र प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे और एफआईआर की मांग
Next: “कहानियाँ उत्तराखंड की” अवार्ड सेरेमनी का आयोजन

संबंधित कहानियां

336329-4891c212-aae3-48b7-b8fc-5f78cc7c5ab3-1538
1 min read
  • Uncategorized

नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ वातावरण

PULKIT CHATURVEDI September 7, 2026 0
1000220081-d6d938e6-ac01-4c7d-8223-299b5cb2a420-3980
1 min read
  • Uncategorized

सरकार की कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

PULKIT CHATURVEDI September 4, 2026 0
331026-21b554e5-1513-47fa-90bb-7d7250b98c98-4106
1 min read
  • Uncategorized

स्वर्गीय श्री कृष्ण स्वरूप जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन

PULKIT CHATURVEDI September 4, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम pexels-photo-4883682 1
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

October 21, 2026 0
तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद pexels-photo-15174909-1 2
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

October 21, 2026 0
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग pexels-photo-29982340 3
  • राजनीति

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

October 21, 2026 0
एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों 1792484526471-433126-1 4
  • बिज़नेस

एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों

October 20, 2026 0
10 वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड 1792484406016-433111 5
  • राजनीति

10 वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड

October 20, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-4883682
1 min read
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-15174909-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-29982340
1 min read
  • राजनीति

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
1792484526471-433126-1
1 min read
  • बिज़नेस

एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों

PULKIT CHATURVEDI October 20, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम
  • तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग
  • एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों
  • 10 वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.