Skip to content
August 18, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • March
  • 23
  • राजनीति
  • भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा नेत्री डॉ. दीपमाला सिंह की पहल से ब्रह्मपुरी में “दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर” आयोजित

rashtratimesnewspaper March 23, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-03-22 at 9.33.44 PM (1)

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के ब्रह्मपुरी वार्ड 229 में भारतीय जनता पार्टी (महिला मोर्चा) की जिला उपाध्यक्ष डॉ. दीपमाला सिंह के नेतृत्व में पहली बार दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उनकी सामाजिक संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण रहा।

इस अवसर पर घोंडा विधानसभा के विधायक श्री अजय महावर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए और डॉ. दीपमाला सिंह के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं।

शिविर में मॉडर्न व्हीलचेयर, बैटरी चालित ई-रिक्शा, इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, हियरिंग एड, बैसाखी, ट्राइपॉड, कॉलर नेक, कमर बेल्ट, घुटने की पट्टी सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनसे दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड और ई-श्रम कार्ड भी बनाए गए। वहीं निःशुल्क नर्सिंग कोर्स के लिए चयनित कन्याओं को विधायक अजय महावर द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व डॉ. दीपमाला सिंह के प्रयासों से सैकड़ों दिव्यांगजनों का पंजीकरण और चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया था, जो उनकी दूरदर्शी कार्यशैली को दर्शाता है।

अपने संबोधन में डॉ. दीपमाला सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है और वे भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य करती रहेंगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कैप्टन वेद पाल सिंह, चौधरी नत्थू सिंह नंबरदार (कांग्रेस नेता एवं प्रभारी, सीलमपुर विधानसभा), सूरज प्रकाश, उर्मिल नौटियाल, राम नरेश पराशर (सांसद प्रतिनिधि), जितेंद्र भदौरिया (पूर्व ब्रह्मपुरी मंडल अध्यक्ष), विपिन शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ब्रजमोहन शर्मा, राहुल पराशर और राहुल तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस दौरान चौधरी नत्थू सिंह नंबरदार ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों के लिए इस प्रकार के सहायक उपकरण वितरण शिविर अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इससे जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने डॉ. दीपमाला सिंह के इस जनसेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करना ही सच्ची सेवा है।

इसके अतिरिक्त ALIMCO टीम की ओर से अंजली शर्मा के नेतृत्व में प्रिया चौधरी, अभय सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया। वहीं आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. तान्या दुआ, ऐश्वर्या, युवराज, पंपा घोष, गरिमा और शिवम की विशेष भूमिका रही।

यह शिविर न केवल एक सफल सामाजिक पहल साबित हुआ, बल्कि डॉ. दीपमाला सिंह के प्रभावी नेतृत्व, जनसंपर्क और समाजसेवा के प्रति समर्पण को भी उजागर करता है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: स्व. रॉबर्ट सहगल की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन्स में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Next: होर्मुज संकट का असर: अब 14.2 किलो की जगह 10 किलोग्राम का मिलेगा एलपीजी सिलेंडर?

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

August 16, 2026 0
विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026 0
सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1) 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

August 15, 2026 0
योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

August 15, 2026 0
ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र WhatsApp Image 2026-08-12 at 14.21.49 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

August 13, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

rashtratimesnewspaper August 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1)
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026
  • विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
  • सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन
  • योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार
  • ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.