Skip to content
June 17, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • March
  • 26
  • खेल
  • श्याम लाल कॉलेज ने जीता पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी खिताब
  • खेल

श्याम लाल कॉलेज ने जीता पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी खिताब

rashtratimesnewspaper March 26, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-03-25 at 7.25.39 PM

राकेश थपलियाल

श्याम लाल कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन एवं मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से हराकर पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान श्याम लाल कॉलेज की टीम पूरी तरह हावी रही और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। विजेता टीम की ओर से प्रत्युष सिंह जग्गी और पंकज ने दो-दो गोल किए, जबकि नंद किशोर, नवीन और मनमोहन ने एक-एक गोल कर जीत सुनिश्चित की। खालसा कॉलेज के लिए रुशिल ने एकमात्र गोल किया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्याम लाल कॉलेज के खिलाड़ी रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व हॉकी ओलंपिक कप्तान एवं पद्मश्री से सम्मानित ज़फर इक़बाल, दिल्ली शिक्षा निदेशालय के उपनिदेशक (खेल) एस. सुनील, प्रसिद्ध कमेंटेटर एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. रवि चतुर्वेदी, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता हॉकी इतिहासकार के. अरुमुगम तथा श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की डायरेक्टर (फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) इंदरप्रीत कौर ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पदक प्रदान किए। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मोहम्मद कामिल (श्याम लाल कॉलेज), सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर सौरभ (खालसा कॉलेज), सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर सागर (हंसराज कॉलेज) और सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड व सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का पुरस्कार प्रत्युष सिंह जग्गी (श्याम लाल कॉलेज) को दिया गया। वहीं, टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब राहुल शर्मा (खालसा कॉलेज) ने हासिल किया।
होनहार और प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए “पोटेंशियल अनलीश्ड टीम अवार्ड” हंसराज कॉलेज को प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के प्रायोजक पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी), अयोथ वेदा, एसएनएस और एच.एस. स्पोर्ट्स रहे। इस अवसर पर ज़फर इक़बाल ने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देते हुए हॉकी को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: देवोत्थान सेवा समिति के 25वें सिल्वर जुबली वर्ष में भव्य कार्यक्रम, कर्मयोद्धाओं का हुआ सम्मान
Next: श्री श्याम कथा सप्ताह का भव्य आयोजन 30 मार्च से 6 अप्रैल तक

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-06-10 at 22.57.26
1 min read
  • खेल

भारतीय पर्वतारोही कविता चंद ने उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी डेनाली फतह की

rashtratimesnewspaper June 11, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 15.48.57
1 min read
  • खेल

बजाज आलियंस प्लैंकाथॉन 2026 में दिल्ली स्टेट स्काउट एंड गाइड फेलोशिप की गौरवपूर्ण सहभागिता

rashtratimesnewspaper June 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-08 at 11.51.01
1 min read
  • खेल

अस्त्रवीर फुटबॉल फाउंडेशन का शानदार आयोजन: अंडर-15 वन वर्सेज वन फुटबॉल टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

rashtratimesnewspaper June 8, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

अखिल भारतीय व्यापारिक जगत के गौरव सरदार गुरचरण सिंह राजू जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं WhatsApp Image 2026-06-17 at 01.09.22 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अखिल भारतीय व्यापारिक जगत के गौरव सरदार गुरचरण सिंह राजू जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

June 17, 2026 0
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में SIR प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा WhatsApp Image 2026-06-17 at 13.11.10 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में SIR प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा

June 17, 2026 0
कुशल कुंवर की 83वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि WhatsApp Image 2026-06-17 at 10.31.08 (1) 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कुशल कुंवर की 83वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

June 17, 2026 0
चंद्रशेखर जयंती समारोह में अलोकतांत्रिक प्रवृत्तियों पर होगा मंथन WhatsApp Image 2026-06-17 at 10.25.52 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

चंद्रशेखर जयंती समारोह में अलोकतांत्रिक प्रवृत्तियों पर होगा मंथन

June 17, 2026 0
युवा आक्रोश प्रदर्शन में गूंजा पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा WhatsApp Image 2026-06-15 at 23.17.08 (1) 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

युवा आक्रोश प्रदर्शन में गूंजा पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा

June 16, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-06-17 at 01.09.22
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

अखिल भारतीय व्यापारिक जगत के गौरव सरदार गुरचरण सिंह राजू जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

rashtratimesnewspaper June 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-17 at 13.11.10
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में SIR प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा

rashtratimesnewspaper June 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-17 at 10.31.08 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कुशल कुंवर की 83वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper June 17, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-17 at 10.25.52
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

चंद्रशेखर जयंती समारोह में अलोकतांत्रिक प्रवृत्तियों पर होगा मंथन

rashtratimesnewspaper June 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • अखिल भारतीय व्यापारिक जगत के गौरव सरदार गुरचरण सिंह राजू जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
  • दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में SIR प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा
  • कुशल कुंवर की 83वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • चंद्रशेखर जयंती समारोह में अलोकतांत्रिक प्रवृत्तियों पर होगा मंथन
  • युवा आक्रोश प्रदर्शन में गूंजा पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.