Skip to content
May 24, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • April
  • 9
  • राजनीति
  • बेमौसमी बारिश से किसानों की मेहनत का रंग हुआ फीका
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बेमौसमी बारिश से किसानों की मेहनत का रंग हुआ फीका

rashtratimesnewspaper April 9, 2026 1 min read
kisaan_1
  • उमेश जोशी

अप्रैल की धूप में पककर जब फसल खेतों में सुनहरी चमक बिखेरती है, तो किसान के चेहरे पर भी एक सुकून भरी मुस्कान होती है। यह वही समय होता है जब कई महीनों की कड़ी मेहनत का फल हाथ में आने वाला होता है। लेकिन, इस बार मौसम ने ठीक इसी पड़ाव पर करवट बदल ली।उत्तर भारत खासतौर से राजस्थान हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बेमौसमी बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों का रंग फीका कर दिया।

सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) किसानों के लिए एक मजबूत भरोसे का आधार होती है, लेकिन फसल भीगने के कारण अब वही एमएसपी गुणवत्ता और नमी के मानकों में उलझ जाएगी। नतीजतन, किसान को फसल का उतना दाम नहीं मिलेगा जिसकी वह उम्मीद लगाए हूए था। अहम् सवाल यह है कि जब फसल ही भीगकर अपनी गुणवत्ता खो दे, तो क्या एमएसपी वास्तव में किसान की मेहनत का पूरा मूल्य दिला पाएगी?

हालांकि यह बारिश हल्की लग सकती है, लेकिन फसल के इस पड़ाव पर इसके दूरगामी परिणाम किसानों के लिए पीड़ादायक हो सकते हैं। अप्रैल का महीना उत्तर भारत में रबी की फसलों खासतौर से गेहूँ की कटाई का चरम समय होता है। बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे कटाई का काम रूक गया है। कटी हुई फसल अगर खेत में ही भीग जाए, तो उसके दाने काले पड़ सकते हैं या उनमें फफूंद लगने का डर रहता है। इसके अलावा ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर गेहूँ की खड़ी फसल बिछ गई है। इससे दानों की गुणवत्ता खराब हो जाती है और कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई करना मुश्किल हो जाता है। दानों में नमी बढ़ने से उनकी चमक कम हो सकती है, जिससे बाजार में उचित दाम नहीं मिल पाता।

राजस्थान और हरियाणा के कई इलाकों में सरसों की फसल लगभग तैयार थी या काटी जा चुकी थी। बारिश से खलिहानों में रखी सरसों के भीगने से दानों के झड़ने और तेल की मात्रा कम होने का खतरा है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में इस बारिश और हवाओं ने आम के बौर (फूल) और छोटे फलों को नुक़सान पहुँचाया है। टमाटर, मिर्च और बेल वाली सब्जियों में भी नमी के कारण बीमारियां लगने की आशंका बढ़ जाती है।

राजस्थान में जीरा, ईसबगोल और सौंफ जैसी संवेदनशील फसलों को इस बेमौसमी बारिश से काफी नुकसान पहुँचा है।

इस बेमौसमी बारिश का एक सकारात्मक पहलू भी है लेकिन इसका असर बहुत सीमित है।
देर से बोई गई गेहूँ की फसल के लिए यह हल्की बारिश तापमान को कम रखने में मदद कर सकती है, जिससे ‘टर्मिनल हीट’ (समय से पहले गर्मी) का असर कम होगा और दाना पूरी तरह पक सकेगा। लेकिन कुल मिलाकर, वर्तमान स्थिति में यह बारिश फायदे से ज्यादा नुकसानदेह साबित हो रही है।

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए फिर से बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है और साथ ही सलाह भी दी है कि कटी हुई फसल को ऊँचे स्थानों पर तिरपाल से ढककर रखें; खेतों में जल निकासी का उचित प्रबंध करें ताकि पानी जमा न हो।

मार्च-अप्रैल की बारिश को कहर की बारिश भी कह सकते हैं क्योंकि यह बारिश किसानों की मेहनत पर तुषारापात करती है। यह स्थिति किसान के लिए दोहरी मार जैसी है—एक तरफ तो पैदावार कम हो जाती है और दूसरी तरफ जो फसल बचती है, उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है जिससे बाजार में सही कीमत नहीं मिल पाती। मौसम का यह मिजाज सीधे तौर पर किसान की साल भर की मेहनत और मुनाफे पर कहर बरपाता है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: व्यो विकास ने दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का किया शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को मिली नई दिशा
Next: चंद्रशेखर जन्मशती समारोह: विचारों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026 logo 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026

May 23, 2026 0
मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1) 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

May 22, 2026 0
रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

May 22, 2026 0
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026 0
खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव oil 5
  • बिज़नेस

खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव

May 22, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026

rashtratimesnewspaper May 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 16.07.53 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-22 at 10.45.28
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0
WhatsApp Image 2026-05-21 at 21.57.17
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper May 22, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 21, नई दिल्ली, 24 से 30 मई 2026
  • मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूरी : सैनिक अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरक गाथा
  • रोहित सिंह को एससीएओआरए चुनाव में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर ऋषि शाह ने दी हार्दिक बधाई
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि
  • खाद्य तेल आयात में इजाफा, विदेशी मुद्रा कोष पर बढ़ता दबाव

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.