Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • April
  • 24
  • मनोरंजन
  • वाराणसी–नई दिल्ली में संगीतमय श्रद्धांजलि: पद्मभूषण स्व. पं. राजन मिश्रा जी को नमन
  • मनोरंजन

वाराणसी–नई दिल्ली में संगीतमय श्रद्धांजलि: पद्मभूषण स्व. पं. राजन मिश्रा जी को नमन

rashtratimesnewspaper April 24, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-04-23 at 21.17.15

नई दिल्ली/वाराणसी। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान स्तंभ, पद्मभूषण से सम्मानित स्वर्गीय पंडित राजन मिश्रा जी की स्मृति में “राजन मिश्रा की स्मृति में संगीतमय संध्या” शीर्षक से देश की सांगीतिक राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन उनकी समृद्ध विरासत और बनारस घराने की गौरवशाली परंपरा को समर्पित हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उनके सुपुत्र पंडित ऋतेश मिश्रा ने बताया कि पहला कार्यक्रम 24 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित स्टीन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड में सायं 6:30 बजे से आयोजित होगा। इस “राजन मिश्रा की स्मृति में संगीतमय संध्या” में देश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रमुख कलाकारों में पंडित भोला नाथ मिश्रा (वोकल), श्री अदनान खान (सितार), श्री जूहेब अहमद खान (तबला), पंडित भारत भूषण गोस्वामी (सारंगी), श्री जय शंकर मिश्रा (तबला) और श्री जाकिर धोलपुरी (हारमोनियम) शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन सुश्री राधिका मिश्रा करेंगी तथा संयोजन रितभवी प्रोडक्शन्स द्वारा किया गया है।

इसके उपरांत 25 अप्रैल 2026 को वाराणसी के सनबीम लहरतारा परिसर में सायं 6:30 बजे से दूसरी “राजन मिश्रा की स्मृति में संगीतमय संध्या” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमती दिव्या शर्मा और बनारस घराने के प्रख्यात गायक पं. अनुप मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि सितार वादन में पं. नरेंद्र मिश्रा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। तबला संगत में श्री श्रीकांत मिश्रा एवं पं. राजेश मिश्रा तथा हारमोनियम पर पं. पंकज मिश्रा अपनी कला का योगदान देंगे। कार्यक्रम का संचालन अमित मिश्रा करेंगे।

वाराणसी का यह आयोजन रसिपा (राजन-साजन मिश्रा इंस्टिट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स), सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस एवं कला प्रकाश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

पंडित ऋतेश मिश्रा ने संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन दोनों “राजन मिश्रा की स्मृति में संगीतमय संध्या” का हिस्सा बनें और महान गुरु पंडित राजन मिश्रा जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

यह दोनों आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव होंगे, बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की उस अमूल्य धरोहर को सहेजने का प्रयास भी हैं, जिसे पंडित राजन मिश्रा जी ने अपने जीवनभर साधना और समर्पण से विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: हर्ष मल्होत्रा जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं!
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 17, नई दिल्ली, 26 अप्रैल से 02 मई 2026

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-07-15 at 14.20.32
1 min read
  • मनोरंजन

मंडी हाउस में हुआ इंटरनेशनल फीचर फिल्म ‘लिटिल टीचर’ का भव्य मुहूर्त

rashtratimesnewspaper July 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-17 at 23.40.02
1 min read
  • मनोरंजन

ईशा सक्सेना के नाम एक शाम : कला, संगीत और सामाजिक सरोकारों का संगम

rashtratimesnewspaper June 18, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 07.43.13
1 min read
  • मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में मनीका विश्वकर्मा का जलवा, रेड कार्पेट पर बिखेरी भारतीय एलीगेंस की चमक

rashtratimesnewspaper June 1, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राहुल गांधी : जनसरोकारों की राजनीति का मुखर चेहरा WhatsApp Image 2026-07-22 at 10.01.54 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी : जनसरोकारों की राजनीति का मुखर चेहरा

July 23, 2026 0
जोश के साथ होश भी ज़रूरी : युवाओं से विवेकपूर्ण निर्णय लेने की अपील WhatsApp Image 2026-07-23 at 11.52.14 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जोश के साथ होश भी ज़रूरी : युवाओं से विवेकपूर्ण निर्णय लेने की अपील

July 23, 2026 0
कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता स्व. अमर मेहता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि WhatsApp Image 2026-07-19 at 15.39.07 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता स्व. अमर मेहता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

July 20, 2026 0
करोलबाग संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित WhatsApp Image 2026-07-20 at 07.24.41 4
  • स्वास्थ्य

करोलबाग संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित

July 20, 2026 0
मुक्त मनीषा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति, डबरा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन WhatsApp Image 2026-07-20 at 06.57.45 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मुक्त मनीषा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति, डबरा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

July 20, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-07-22 at 10.01.54
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी : जनसरोकारों की राजनीति का मुखर चेहरा

rashtratimesnewspaper July 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-23 at 11.52.14
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जोश के साथ होश भी ज़रूरी : युवाओं से विवेकपूर्ण निर्णय लेने की अपील

rashtratimesnewspaper July 23, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-19 at 15.39.07
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता स्व. अमर मेहता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper July 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-20 at 07.24.41
1 min read
  • स्वास्थ्य

करोलबाग संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित

rashtratimesnewspaper July 20, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राहुल गांधी : जनसरोकारों की राजनीति का मुखर चेहरा
  • जोश के साथ होश भी ज़रूरी : युवाओं से विवेकपूर्ण निर्णय लेने की अपील
  • कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता स्व. अमर मेहता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
  • करोलबाग संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित
  • मुक्त मनीषा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति, डबरा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.