Skip to content
August 17, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • April
  • 30
  • राजनीति
  • उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने पालिका केंद्र में NDMC के ICCC का किया दौरा, हीट वेव प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने पालिका केंद्र में NDMC के ICCC का किया दौरा, हीट वेव प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा

rashtratimesnewspaper April 30, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-04-28 at 23.10.38

नई दिल्ली। दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू ने आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के पालिका केंद्र स्थित एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र (ICCC) का दौरा कर स्मार्ट गवर्नेंस व्यवस्थाओं और हीट वेव प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

इस अवसर पर नई दिल्ली की सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, NDMC अध्यक्ष श्री केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल, परिषद सदस्य श्री दिनेश प्रताप सिंह एवं श्री अनिल वाल्मीकि तथा सचिव श्री राहुल सिंह भी उपस्थित रहे। NDMC अध्यक्ष ने अतिथियों को कंट्रोल सेंटर की नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं और ग्रीष्मकालीन तैयारियों की जानकारी दी।

उपराज्यपाल ने NDMC की उन्नत शहरी प्रबंधन प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में अहम भूमिका निभाती है और NDMC को अन्य शहरों के लिए उत्कृष्ट शहरी शासन का मॉडल बनना चाहिए। उन्होंने नवाचार और नागरिक-केंद्रित विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

हीट वेव प्रबंधन की समीक्षा के दौरान उन्होंने वर्तमान गर्मी को चुनौतीपूर्ण बताते हुए सभी एजेंसियों से प्रभावी और मॉडल उपाय लागू करने का आग्रह किया। साथ ही, आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान हेतु अग्रिम तैयारी पर जोर दिया।

सांसद बांसुरी स्वराज ने उपराज्यपाल के इस दौरे को नागरिकों के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रतीक बताया और विश्वास जताया कि NDMC अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

NDMC अध्यक्ष के अनुसार, सितंबर 2020 में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्थापित यह कमांड सेंटर 49 से अधिक नागरिक सेवाओं—जैसे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटिंग, पार्किंग, सीवेज ट्रीटमेंट और आपातकालीन प्रतिक्रिया—को एकीकृत करता है।

उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि यह केंद्र “डिजिटल मस्तिष्क” के रूप में कार्य करता है, जहां सीसीटीवी, वायु गुणवत्ता सेंसर, स्मार्ट लाइटिंग और ट्रैफिक डेटा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिससे त्वरित और डेटा-आधारित निर्णय संभव हो पाते हैं।

NDMC सचिव राहुल सिंह ने जानकारी दी कि केंद्र स्कूलों, अस्पतालों, डिस्पेंसरियों और पार्कों में जल उपलब्धता की निगरानी कर रहा है तथा हीट वेव से संबंधित आपात स्थितियों के लिए समर्पित चिकित्सक तैनात रहेगा।

NDMC ने फील्ड स्टाफ के लिए ORS, पेयजल, सुरक्षात्मक उपकरण और कार्य समय में बदलाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सोशल मीडिया और IEC अभियानों के माध्यम से जन-जागरूकता भी चलाई जा रही है।

NDMC का यह एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र न केवल तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि एक स्मार्ट, सुरक्षित और नागरिक-प्रथम नई दिल्ली के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राजेन्द्र पाल गौतम को जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
Next: पंचकुला में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, रामदास अठावले रहे मुख्य अतिथि

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

August 16, 2026 0
विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026 0
सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1) 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

August 15, 2026 0
योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

August 15, 2026 0
ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र WhatsApp Image 2026-08-12 at 14.21.49 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

August 13, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

rashtratimesnewspaper August 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.16.15 (1)
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-13 at 21.24.26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026
  • विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
  • सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन
  • योग और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, विश्व को दे रहे स्वास्थ्य का संदेश : डॉ. प्रेम कुमार
  • ऐतिहासिक नौघरा कार्यालय में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.