पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी, दिल्ली द्वारा आयोजित नेशनल पीआर डे सेलिब्रेशंस के अवसर पर ज्ञानवर्धक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसंपर्क क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञों का सम्मान करना तथा समाज में जनजागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद स्थापित करना था।
इस अवसर पर “Financial Literacy for Veteran Citizens” विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा, निवेश जागरूकता एवं साइबर फ्रॉड से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में SEBI मान्यता प्राप्त वक्ता श्री ऋषि गर्ग ने उपस्थित जनों को सरल एवं प्रभावी तरीके से वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम में “Forgotten Voices of India – Radio, Ads Beyond Amazon Ke Aansu” विषय पर भी विशेष चर्चा हुई, जिसमें जनसंचार माध्यमों और बदलते मीडिया परिदृश्य पर विचार व्यक्त किए गए।
समारोह में जनसंपर्क एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े अनेक वरिष्ठ व्यक्तित्व उपस्थित रहे। मंच पर मौजूद पदाधिकारियों में डॉ. ज्योति कुमार (सेक्रेटरी), जी. एस. बावा (चेयरमैन), सुश्री रमा विजय (वाइस चेयरमैन), विपिन खरबंदा (ट्रेजरर) तथा डॉ. अक्षत चोपड़ा (जॉइंट सेक्रेटरी) शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज के डिजिटल युग में जनसंपर्क केवल सूचना प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और संस्थाओं के बीच विश्वास निर्माण का सशक्त साधन बन चुका है। वरिष्ठ पीआर विशेषज्ञों के अनुभव और नई पीढ़ी की तकनीकी समझ के समन्वय से जनसंपर्क क्षेत्र को नई दिशा मिल सकती है।
समारोह का समापन अतिथियों के सम्मान एवं आपसी संवाद के साथ हुआ। कार्यक्रम ने जनसंपर्क जगत में ज्ञान साझेदारी, सामाजिक जागरूकता और व्यावसायिक मूल्यों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।