जनसंपर्क, कॉर्पोरेट संचार और मीडिया पेशेवरों के प्रतिष्ठित मंच पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी, दिल्ली (PRSD) ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर अपनी नई शासी परिषद की घोषणा की। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित गरिमामय समारोह में वर्ष 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी समिति को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के भूतपूर्व कार्यकारी निदेशक श्री दिनेश कुमार ने जनसंपर्क एवं मीडिया जगत के वरिष्ठ सदस्यों, संचार विशेषज्ञों और युवा पेशेवरों की उपस्थिति में परिणामों की औपचारिक घोषणा की। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ संचार रणनीतिकार श्री जी.एस. बावा को चेयरमैन चुना गया है। उल्लेखनीय है कि श्री बावा पिछले कार्यकाल में महासचिव के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं। वहीं डॉ. ज्योति कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट संचार), गेल (इंडिया) लिमिटेड, को सचिव निर्वाचित किया गया है।नई कोर लीडरशिप टीम में निम्न पदाधिकारी शामिल हैं—
उपाध्यक्ष: सुश्री रमा विजय
(पूर्व महाप्रबंधक, कॉर्पोरेट संचार, आरईसी लिमिटेड)
संयुक्त सचिव: डॉ. अक्षत चोपड़ा
(उप प्रबंधक, कॉर्पोरेट संचार, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड)कोषाध्यक्ष: श्री विपिन खरबंदा,नई टीम को कॉर्पोरेट संचार, मीडिया प्रबंधन और जनसंपर्क के विविध अनुभवों का मजबूत संगम माना जा रहा है, जो PRSD को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Okपदभार ग्रहण करने के बाद चेयरमैन श्री जी.एस. बावा ने कहा कि बदलते डिजिटल युग में जनसंपर्क की भूमिका और अधिक प्रभावशाली हो गई है। उन्होंने कहा, PRSD अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल मीडिया और कॉर्पोरेट प्रतिष्ठा प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष फोकस करेगा। हमारी प्राथमिकता पेशेवर उत्कृष्टता, बेहतर संवाद और युवा प्रतिभाओं के सशक्तिकरण पर आधारित होगी।”
सचिव डॉ. ज्योति कुमार ने कहा कि तेजी से बदलते मीडिया परिवेश में संचारकों की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा,
“PRSD अपस्किलिंग, नैतिक जनसंपर्क अभ्यास और थॉट लीडरशिप के लिए एक मजबूत मंच के रूप में कार्य करेगा।”उल्लेखनीय है कि पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी, दिल्ली (PRSD) देश की अग्रणी जनसंपर्क संस्थाओं में से एक है, जो ज्ञान साझा करने, क्षमता निर्माण और पेशेवर संवाद के माध्यम से जनसंपर्क एवं कॉर्पोरेट संचार क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्यरत है।