रियल एस्टेट क्षेत्र के अग्रणी बिल्डर एवं प्रख्यात समाजसेवी श्री चंदर पाल सेठी को उनके उत्कृष्ट एवं दीर्घकालिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्र टाइम्स के संपादक श्री विजय शंकर चतुर्वेदी द्वारा राष्ट्र टाइम्स के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्री सेठी को शॉल, स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) एवं विशेष स्मारिका (Souvenir) भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रीमती सुनीता चतुर्वेदी भी उपस्थित रहीं।


श्री चंदर पाल सेठी ने पिछले चार दशकों में निर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों को हजारों आवास उपलब्ध कराकर न केवल रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर श्री विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि श्री सेठी का समर्पण, कार्यशैली और सामाजिक सरोकार उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बनाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सेठी भविष्य में भी इसी प्रकार समाज और निर्माण क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते रहेंगे। साथ ही, श्री चतुर्वेदी ने श्री सेठी के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।