नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट काउंसिल (SGF) की महत्वपूर्ण बैठक कश्मीरी गेट स्थित मैसोनिक क्लब, कुदसिया पार्क में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रीति आनंद ने चीफ प्रेसिडेंट सुश्री मधु कालिया की उपस्थिति में किया।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जून 2026 के दूसरे सप्ताह में भीमताल में आयोजित होने वाले द्वितीय विशेष राज्य सम्मेलन (State Gathering) एवं जनरल असेंबली की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय मुख्यालय (NHQ) द्वारा आयोजित होने वाले आगामी वर्चुअल और फिजिकल कार्यक्रमों की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान चीफ प्रेसिडेंट मधु कालिया ने अंतर-जिला वयस्क खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का सुझाव दिया, जिसे सदस्यों ने सराहा। वहीं अवतार सिंह ने स्टेट कोऑर्डिनेटर मीट के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर मुकेश मंडल को गणतंत्र दिवस 2026 परेड के दौरान फर्स्ट एड पोस्ट में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए मधु कालिया द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक के समापन पर परिषद के सदस्यों ने कुदसिया पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस अभियान में मधु कालिया, प्रीति आनंद, दीप्ति जैन, अवतार सिंह, मित्रा घोष एवं मुकेश मंडल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने पार्क में फैले प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को एकत्र कर कूड़ेदान में डालते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन मदर्स डे के अवसर पर आयोजित एक छोटे लेकिन भावनात्मक उत्सव के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने मातृत्व के सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश दिया।