नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाई देवेंद्र यादव के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने पर आज किराड़ी जिला कांग्रेस द्वारा मंगलम फार्म में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नव नियुक्त दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में किया गया।


इस अवसर पर किराड़ी जिला के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भाई देवेंद्र यादव का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने वरूण ढाका को किराड़ी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक एवं प्रदेश संगठन महासचिव अनिल भारद्वाज, रोहिणी जिलाध्यक्ष इंद्रजीत शौकीन, शंभु शर्मा, लोकसभा प्रभारी रघुरेंद्र पठानिया, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती मीनू वर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सहित किराड़ी जिला के वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, निगम पार्षद, निगम प्रत्याशी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, युवा साथी एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही।


अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि देवेंद्र यादव के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिली है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।