सागरपुर (नई दिल्ली)पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शिव मंदिर ट्रस्ट महिला मंडल एवं समस्त भक्तगणों के तत्वावधान में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 31 मई से 6 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा।
यह जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद अनिल मित्तर ने बताया कि कथा स्थल श्री शिव कृष्ण मंदिर, एम-ब्लॉक, सागरपुर रखा गया है। कथा वाचन का शुभ दायित्व सुप्रसिद्ध कथावाचक श्रीमद् प्रयागपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती महाराज द्वारा निभाया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ज्ञान का विशेष संगम देखने को मिलेगा।
श्री मित्तर ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 31 मई को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं 7 जून को प्रातः 11 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के यजमान आचार्य पं. श्री श्याम बिहारी मिश्र ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं धर्म लाभ लेने की अपील की है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियां तेज कर दी हैं।