पवित्र पर्व ईद-उल-अजहा के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूर्व सांसद श्री जय प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में जारी शुभकामना संदेश में आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई प्रमुख नेताओं की शुभकामनाओं के साथ जारी संदेश में कहा गया कि ईद का त्योहार त्याग, समर्पण और मानवता की सेवा का प्रतीक है। नेताओं ने कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब और सांस्कृतिक विविधता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है, जिसे हर हाल में बनाए रखना आवश्यक है।
कार्यक्रम से जुड़े कांग्रेस नेता मुदित अग्रवाल (Member AICC), श्री सतीश सैनी, मुन्नालाल जुबेर, काले भाई, डॉ. आर.बी. सिंह, महमूद जिया, ईश्वर चंद सैनी, मनसूद जिया एवं हाकम सैफी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी देशवासियों को ईद मुबारक देते हुए शांति, खुशहाली और सौहार्द की कामना की। नेताओं ने कहा कि सभी धर्मों के पर्व हमें एक-दूसरे के करीब लाने और समाज में प्रेम एवं विश्वास बढ़ाने का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और देश में अमन-चैन तथा भाईचारे को मजबूत करें।