नई दिल्ली। कृष्णा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।


इस अवसर पर कृष्णा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कृष्णा नगर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से नवीन गौतम (अध्यक्ष, कृष्णा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), अंकुर शर्मा (मीडिया प्रभारी), दिनेश गौड़ (प्रतिनिधि, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी), संजय गुप्ता, सुनीता धवन (जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस कृष्णा नगर), विकास शर्मा (मंडलम अध्यक्ष), शेखर पलटा (मंडलम अध्यक्ष), चौधरी ब्रह्मपाल (बीएलए-1, कृष्णा नगर विधानसभा), मीनाक्षी देव (महिला अध्यक्ष, दिलशाद गार्डन), इंदु बाला (महिला अध्यक्ष, आजाद नगर), मधु शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह मनराल (मंडलम अध्यक्ष, गांधी नगर), सलाउद्दीन (पूर्वांचल अध्यक्ष, गांधी नगर), प्रीतम सिंह, जवाहर धवन एवं प्रफुल्ल पटेल सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

शिविर की विशेषता यह रही कि लाल पथ लैब द्वारा लोगों की रक्त जांच (ब्लड टेस्ट) निःशुल्क की गई। वहीं प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शालज भटनागर ने दांतों से संबंधित रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इसके अलावा डॉ. रवि शंकर आर्य द्वारा लगभग 20 प्रकार की आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया, जिससे जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली।
शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।
इस अवसर पर अंकुर शर्मा, मीडिया प्रभारी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी हमेशा जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है। क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।”
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने की मांग की।