नई दिल्ली। सामाजिक संस्था नई सोच नई जागृति (रजि.) द्वारा शकरपुर स्थित अखंड हिंदुस्तान भवन, स्कूल ब्लॉक, शकरपुर, दिल्ली में एक विशाल निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षणों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर का आयोजन संस्था के अध्यक्ष श्री एस. पी. शर्मा के नेतृत्व में मैक्स हॉस्पिटल, पटपड़गंज, श्यामा आई सेंटर तथा क्लोव डेंटल केयर की संयुक्त चिकित्सकीय टीम के सहयोग से किया गया। शिविर में नागरिकों को जनरल फिजिशियन परामर्श, ब्लड प्रेशर जांच, रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट, बोन मिनरल डेंसिटी जांच, ईसीजी, कोलेस्ट्रॉल जांच, डेंटल स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मों का वितरण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ, समाजसेवियों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों एवं संस्था के कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट सहयोग एवं समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरदार किरनपाल सिंह त्यागी (अध्यक्ष, अखण्ड हिंदुस्तान मोर्चा रजि.), श्री करण सिंह मेहरा (इंचार्ज, पुलिस पब्लिक डिस्पेंसरी, पुलिस स्टेशन जगतपुरी, पूर्वी दिल्ली) तथा एडवोकेट हरीश गोला (पुलिस मित्र एवं सम्मानित सदस्य, दिल्ली सरकार) उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविर अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन श्री शरद दीक्षित, समाजसेवी श्री दीपक कुमार गुप्ता, चीफ लीगल एडवाइजर एडवोकेट राजीव धवन, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती गुरजीत कौर, वूमेन सेल प्रभारी श्रीमती सिमरन, वूमेन सेल सचिव श्रीमती महिमा रस्तोगी तथा मीडिया प्रभारी मोहम्मद यामीन सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मेडिकल टीम में डॉ. रविंदर कौर, डॉ. शबाना खान, डॉ. प्रियांक, मोहम्मद शाकिर, सचिन चौहान, डी.सी. भाटी, अभिषेक कुमार, ओम प्रकाश, श्रीमती मधु, वंश एवं किशन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में प्रमुख शिक्षाविद डॉ. पी. एन. राय, उपाध्याय ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अशोक शर्मा, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी राजीव तिवारी, युवा समाजसेवी वरुण त्यागी, सरदार बलजीत सिंह, पत्रकार अंशुल वर्मा तथा स्कूल ब्लॉक आरडब्ल्यूए के वीर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
समापन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री एस. पी. शर्मा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, सहयोगी संस्थाओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई सोच नई जागृति भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक उत्थान और मानव सेवा के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग एवं सहभागिता से संस्था समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में आगे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।