प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर, टैरो रीडर, स्पिरिचुअल कोच एवं वास्तु विशेषज्ञ शिवांगी राय के नए “एस्ट्रो शिवांगी राय स्पिरिचुअल सेंटर” का भव्य उद्घाटन समारोह जेएमडी कोहिनूर मॉल, ग्रेटर कैलाश-2, नई दिल्ली में हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
सेंटर का शुभारंभ ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र की विधायक शिखा राय ने विधिवत रिबन काटकर तथा पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर सामाजिक, आध्यात्मिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि, प्रतिष्ठित नागरिक, शुभचिंतक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं विशेष पूजा का आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से सराबोर हो गया। उपस्थित अतिथियों ने शिवांगी राय को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शिवांगी राय ने कहा कि उनका यह नया स्पिरिचुअल सेंटर “A New Beginning, A Higher Purpose” की अवधारणा पर आधारित है। इसका उद्देश्य लोगों को ज्योतिष, टैरो रीडिंग, वास्तु परामर्श, आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं हीलिंग सेवाओं के माध्यम से जीवन की चुनौतियों का समाधान प्रदान करना तथा उन्हें सकारात्मक दिशा देना है।
उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। यह सेंटर लोगों को न केवल आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें जीवन में संतुलन, सफलता और सकारात्मक परिवर्तन की ओर भी प्रेरित करेगा।
सेंटर में व्यक्तिगत परामर्श, आध्यात्मिक वर्कशॉप, मेडिटेशन एवं हीलिंग सेशन जैसी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजकों के अनुसार यह केंद्र लोगों को आत्मिक विकास, सकारात्मक सोच और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा।
उद्घाटन समारोह का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने तथा प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने इस नए स्पिरिचुअल सेंटर को दिल्ली के आध्यात्मिक एवं ज्योतिषीय परामर्श क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की।