Skip to content
October 18, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • July
  • 8
  • राजनीति
  • लक्ष्मी नगर में तरुण मित्र परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लक्ष्मी नगर में तरुण मित्र परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न

rashtratimesnewspaper July 8, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-07-07 at 15.33.51

लक्ष्मी नगर स्थित तरुण मित्र परिषद द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों नेत्र रोगियों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि निगम पार्षद अल्का राघव ने किया। अपने संबोधन में अल्का राघव ने कहा कि तरुण मित्र परिषद पूरे देश में नेत्र एवं दिव्यांग शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही है, जो अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने परिषद की सामाजिक सेवाओं की प्रशंसा करते हुए इसे जनकल्याण के लिए समर्पित संस्था बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन ने की। परिषद के महासचिव एवं मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने बताया कि परिषद द्वारा अपना 65वां दिव्यांग शिविर गत 5 जुलाई को जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ के मोक्ष स्थल गिरनार जी, जूनागढ़ (गुजरात) में आयोजित किया गया था। परिषद के सहसचिव आलोक जैन ने बताया कि यह परिषद का 125वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर था। शिविर में ए.डी.के. जैन आई हॉस्पिटल की डॉ. सोनिया सैनी एवं सुरभि जैन के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने सैकड़ों मरीजों की आंखों की जांच की, उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं तथा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया। शिविर के सफल आयोजन में परिषद के कोषाध्यक्ष अजय जैन, सदस्य राम किशोर शर्मा एवं रविन्द्र कुमार जैन ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर एस.आई.आर. के बी.एल.ओ. ने भी क्षेत्रीय मतदाताओं को एस.आई.आर. फॉर्म वितरित किए तथा संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। यह शिविर सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनकल्याण की दिशा में परिषद के निरंतर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण उदाहरण रहा।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: मार्गदर्शन, स्नेह और संकल्प का संगम: अलका लांबा से मिलीं अर्चना पांडेय
Next: एनडीएमसी ने 34 स्थानों पर ‘व्यापक पौधारोपण अभियान–2026’ का शुभारंभ किया

संबंधित कहानियां

pexels-photo-4622108-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-29000309
1 min read
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-2573473
1 min read
  • राजनीति

कपिल सिब्बल का राजनाथ पर पलटवार, कहा- जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026

October 17, 2026 0
ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई pexels-photo-4622108-1 2
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

October 17, 2026 0
कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण pexels-photo-29000309 3
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

October 17, 2026 0
संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक pexels-photo-8722689 4
  • मनोरंजन

संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक

October 17, 2026 0
Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा pexels-photo-4604607-1 5
  • तकनीक

Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा

October 17, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
1 min read
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026

rashtratimesnewspaper October 17, 2026 0
pexels-photo-4622108-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-29000309
1 min read
  • राष्ट्रीय

कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-8722689
1 min read
  • मनोरंजन

संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 42, नई दिल्ली, 18 से 24 अक्टूबर 2026
  • ओडिशा छात्र संघ चुनाव: ABVP की जीत पर अमित शाह ने दी बधाई
  • कुलसी जलविद्युत परियोजना के विरोध में एकजुट हुए असम-मेघालय के ग्रामीण
  • संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक
  • Anthropic ने अमेरिकी सांसदों को सौंपा AI कानून का मसौदा

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.