Skip to content
August 31, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • July
  • 20
  • खेल
  • मजनूं टीला अखाड़े में मासिक इनामी दंगल का भव्य आयोजन, 70 से अधिक कुश्तियां संपन्न
  • खेल

मजनूं टीला अखाड़े में मासिक इनामी दंगल का भव्य आयोजन, 70 से अधिक कुश्तियां संपन्न

rashtratimesnewspaper July 20, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-07-19 at 20.18.16

नई दिल्ली। अर्जुन अवॉर्डी एवं कॉमनवेल्थ चैंपियन भारत केसरी संजय पहलवान के अखाड़े, मजनूं टीला, दिल्ली में दिल्ली रेसलिंग एसोसिएशन (भारतीय शैली) द्वारा भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के तत्वावधान में मासिक इनामी दंगल का सफल आयोजन किया गया।

दंगल में लगभग 70 कुश्तियां कराई गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौ. राजसिंह पहलवान (अध्यक्ष, दिल्ली रेसलिंग एसोसिएशन भारतीय शैली) ने की, जबकि दंगल का संचालन अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं कोच जगबीर सिंह दहिया ने किया।

कार्यक्रम में मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के पंडित वैभव शर्मा का विशेष आशीर्वाद तथा चेयरमैन महेंद्र भास्कर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

दंगल के आयोजन में चौ. भोला पहलवान, पुरुषोत्तम इंदौरिया, किरणपाल तोमर, चौ. देवेश टांक, चौ. वरुण टांक, अंतरराष्ट्रीय कोच गौरव सहरावत, अंतरराष्ट्रीय एसएआई कोच सूरज सहरावत, महावीर मुन्नी, सरजू खलीफा, चौ. पवन, लव पहलवान, खलीफा अजय यादव तथा शिवम पहलवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दंगल के दौरान बैंकॉक में आयोजित अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान अरमान चाहर का स्वागत सुभाष यादव तथा कुश्ती किंग बबली पहलवान सर्फाबाद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली रेसलिंग एसोसिएशन (भारतीय शैली) के वरिष्ठ महासचिव बैजनाथ सूद का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। एसोसिएशन की ओर से उनका विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में अर्जुन अवॉर्डी अशोक गर्ग, बिजेंद्र दहिया सहित अनेक गुरु, उस्ताद, खलीफा, कोच एवं अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। दंगल के समापन पर सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया।

दंगल में माइक संचालन संजय सूद ने किया, जबकि मंच संचालन नरेंद्र सिंह ओहल्यान ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: आधुनिक दिल्ली की शिल्पकार थीं शीला दीक्षित : सुभाष चोपड़ा
Next: दिल्ली के विकास में शीला दीक्षित का योगदान अविस्मरणीय : विजय शंकर चतुर्वेदी

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-06-24 at 11.49.08
1 min read
  • खेल

MSME प्राइड वॉकाथॉन 2026 का सफल आयोजन

rashtratimesnewspaper June 24, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 22.57.26
1 min read
  • खेल

भारतीय पर्वतारोही कविता चंद ने उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी डेनाली फतह की

rashtratimesnewspaper June 11, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 15.48.57
1 min read
  • खेल

बजाज आलियंस प्लैंकाथॉन 2026 में दिल्ली स्टेट स्काउट एंड गाइड फेलोशिप की गौरवपूर्ण सहभागिता

rashtratimesnewspaper June 8, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 35, नई दिल्ली, 30 अगस्त से 05 सितम्बर 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 35, नई दिल्ली, 30 अगस्त से 05 सितम्बर 2026

August 30, 2026 0
पांच बार सांसद रहे जय प्रकाश अग्रवाल ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की सुगम शिक्षा के अभियान का किया समर्थन WhatsApp Image 2026-08-26 at 18.05.18 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पांच बार सांसद रहे जय प्रकाश अग्रवाल ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की सुगम शिक्षा के अभियान का किया समर्थन

August 27, 2026 0
यज़दानी चौक पर जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य इस्तकबाल WhatsApp Image 2026-08-26 at 17.51.18 3
  • धार्मिक

यज़दानी चौक पर जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य इस्तकबाल

August 27, 2026 0
एनडीएमसी ने कचरे को बनाया संपदा, एक साल में 10 हजार किलो जैविक खाद तैयार WhatsApp Image 2026-08-26 at 09.03.03 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने कचरे को बनाया संपदा, एक साल में 10 हजार किलो जैविक खाद तैयार

August 26, 2026 0
जनता ने किया राजेन्द्र चतुर्वेदी को जिताने का निश्चय, वार्ड नं. 8 में मिल रहा भारी जनसमर्थन 311568-3610fb61-a51c-4308-8a13-fc0ac51108cb-5 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनता ने किया राजेन्द्र चतुर्वेदी को जिताने का निश्चय, वार्ड नं. 8 में मिल रहा भारी जनसमर्थन

August 26, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 35, नई दिल्ली, 30 अगस्त से 05 सितम्बर 2026

rashtratimesnewspaper August 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-26 at 18.05.18
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पांच बार सांसद रहे जय प्रकाश अग्रवाल ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की सुगम शिक्षा के अभियान का किया समर्थन

rashtratimesnewspaper August 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-26 at 17.51.18
1 min read
  • धार्मिक

यज़दानी चौक पर जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य इस्तकबाल

rashtratimesnewspaper August 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-26 at 09.03.03
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने कचरे को बनाया संपदा, एक साल में 10 हजार किलो जैविक खाद तैयार

rashtratimesnewspaper August 26, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 35, नई दिल्ली, 30 अगस्त से 05 सितम्बर 2026
  • पांच बार सांसद रहे जय प्रकाश अग्रवाल ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की सुगम शिक्षा के अभियान का किया समर्थन
  • यज़दानी चौक पर जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य इस्तकबाल
  • एनडीएमसी ने कचरे को बनाया संपदा, एक साल में 10 हजार किलो जैविक खाद तैयार
  • जनता ने किया राजेन्द्र चतुर्वेदी को जिताने का निश्चय, वार्ड नं. 8 में मिल रहा भारी जनसमर्थन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.