- प्रदीप चतुर्वेदी
नगर की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था मुक्त मनीषा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति, डबरा के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2026-2028 के लिए चुनाव अधिकारी श्री हेमंत प्रसारिया (एडवोकेट) तथा उपचुनाव अधिकारी श्री विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के वर्तमान अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री प्रदीप चतुर्वेदी ने की।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान नई प्रबंधकारिणी समिति का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में श्री जितेंद्र चतुर्वेदी को अध्यक्ष, श्री अशोक कुमार गुप्ता (एडवोकेट) को उपाध्यक्ष, श्री पुष्पेंद्र तिवारी को सचिव, श्री सत्यनारायण चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त प्राचार्य) को संयुक्त सचिव तथा श्री नितेश चतुर्वेदी ‘नीतू’ को कोषाध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में श्री रवि शर्मा एवं श्री हर नारायण पटवा को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर संस्था के वर्तमान अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि नवगठित प्रबंधकारिणी समिति का कार्यकाल आगामी दो वर्षों (2026-2028) तक रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संस्था की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को नगर के साहित्यकारों, संगीतकारों तथा गणमान्य नागरिकों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. आनंद मिश्रा, प्रदीप चतुर्वेदी, ओमप्रकाश मैथिली, अनिल कुमार जैन, सुमित कुमार जैन, विजय कुमार शर्मा, नेमीचंद जैन, सुदेश श्रीवास्तव, कुसुम रैकवार, श्रीमती अलका चतुर्वेदी, श्रीमती शिल्पी चतुर्वेदी, श्रीमती जूली चतुर्वेदी, भारत भूषण शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, मयंक राजकुमार सोनी, रामबाबू तिवारी, सुनील अगरिया सहित नगर के अनेक साहित्यकार एवं नागरिक शामिल रहे।
सभी वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी साहित्य, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में संस्था की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए नए आयाम स्थापित करेगी।