Skip to content
November 17, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • July
  • 28
  • राजनीति
  • राकेश थपलियाल एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश शर्मा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राकेश थपलियाल एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश शर्मा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-07-27 at 16.34.59 (1)

राकेश थपलियाल

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य बिना मुकाबले चुने गए

नई दिल्ली। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएफजे) से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) [एनयूजेआई] के द्विवार्षिक चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार राकेश थपलियाल (दिल्ली) को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राकेश शर्मा (जयपुर) को महासचिव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। संगठन के सभी पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं।

राकेश शर्मा

एनयूजेआई के चुनाव अधिकारी अशोक किंकर ने संगठन के राष्ट्रीय मुख्यालय 7, जंतर-मंतर रोड, नई दिल्ली में चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हुआ।

उपाध्यक्ष पद पर सिलवेरी श्रीशैलम (तेलंगाना), प्रशांत चक्रवर्ती (त्रिपुरा), राजीव नयनम (झारखंड), डॉ. रणेश राणा (हिमाचल प्रदेश) तथा अरविंद सिंह (उत्तर प्रदेश) निर्वाचित हुए। सचिव पद पर अयान मुखर्जी (पश्चिम बंगाल), मयूख गोस्वामी (असम) और अनिता चौधरी (दिल्ली) चुनी गईं। आर.सी. कन्नौजिया (उत्तराखंड) को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर चुनाव आयोग के अध्यक्ष दधिबल यादव भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए वीरेन्द्र कुमार सक्सेना, प्रमोद गोस्वामी, कमलकांत उपमन्यु (उत्तर प्रदेश), मनोज वर्मा, मनोहर सिंह, सीमा किरण, प्रतिभा शुक्ल, उषा पाहवा, सचिन बुधौलिया, सगीर अहमद, डॉ. अशोक बर्थवाल (दिल्ली), इन्द्राणी सरकार एवं टी. वेंकट रमाना (तेलंगाना), प्रेम जॉन (केरल), अक्षौय साहू, प्रमोद कुमार सामंतराय, कंबुपानी मिश्रा (ओडिशा), गोपाल दत्त शर्मा (हिमाचल प्रदेश), भूपेन गोस्वामी (असम), दीपक राय तथा सोमेश्वर बोराल (पश्चिम बंगाल) निर्वाचित हुए हैं।

एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य 19-20 सितंबर 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले महाधिवेशन में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस महाधिवेशन में देशभर से दो हजार से अधिक पत्रकार प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। सम्मेलन में मीडिया उद्योग की चुनौतियों, पत्रकारों के अधिकारों तथा मीडिया के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल ने कहा कि एनयूजेआई लंबे समय से पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया काउंसिल तथा मीडिया आयोग के गठन की मांग करता रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और उत्पीड़न की घटनाओं को देखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने पत्रकार हितों की रक्षा और मीडिया की स्वतंत्रता को सशक्त बनाने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 30, नई दिल्ली, 26 जुलाई से 01 अगस्त 2026
Next: निरंकारी कॉलोनी में सेक्टर स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन, सत्गुरु की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश

संबंधित कहानियां

pexels-photo-36052981
1 min read
  • राजनीति

पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0
pexels-photo-16862261
1 min read
  • राष्ट्रीय

ONGC गैस रिसाव: कोनसीमा में एक किलोमीटर दायरा खाली कराया

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0
pexels-photo-8693379
1 min read
  • राष्ट्रीय

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा pexels-photo-36052981 1
  • राजनीति

पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा

November 17, 2026 0
AI चिप: अमेरिकी पाबंदी के बाद सिंगापुर ने मांगी भरोसेमंद पहुंच pexels-photo-3665442 2
  • तकनीक

AI चिप: अमेरिकी पाबंदी के बाद सिंगापुर ने मांगी भरोसेमंद पहुंच

November 17, 2026 0
ONGC गैस रिसाव: कोनसीमा में एक किलोमीटर दायरा खाली कराया pexels-photo-16862261 3
  • राष्ट्रीय

ONGC गैस रिसाव: कोनसीमा में एक किलोमीटर दायरा खाली कराया

November 17, 2026 0
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में चढ़ा, निफ्टी 25,300 के पार pexels-photo-534216-2 4
  • बिज़नेस

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में चढ़ा, निफ्टी 25,300 के पार

November 17, 2026 0
आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज pexels-photo-8693379 5
  • राष्ट्रीय

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज

November 17, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-36052981
1 min read
  • राजनीति

पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0
pexels-photo-3665442
1 min read
  • तकनीक

AI चिप: अमेरिकी पाबंदी के बाद सिंगापुर ने मांगी भरोसेमंद पहुंच

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0
pexels-photo-16862261
1 min read
  • राष्ट्रीय

ONGC गैस रिसाव: कोनसीमा में एक किलोमीटर दायरा खाली कराया

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0
pexels-photo-534216-2
1 min read
  • बिज़नेस

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में चढ़ा, निफ्टी 25,300 के पार

PULKIT CHATURVEDI November 17, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • पीएम मोदी विदेश यात्रा खर्च: 12 साल में 900 करोड़ से ज्यादा
  • AI चिप: अमेरिकी पाबंदी के बाद सिंगापुर ने मांगी भरोसेमंद पहुंच
  • ONGC गैस रिसाव: कोनसीमा में एक किलोमीटर दायरा खाली कराया
  • सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में चढ़ा, निफ्टी 25,300 के पार
  • आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.