Skip to content
September 1, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • September
  • 1
  • राजनीति
  • पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.42.12

नई दिल्ली। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। इसी भावना के तहत हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता समिति एवं पुलिस-पब्लिक समन्वय समिति से जुड़े एडवोकेट हरीश गोला के दिल्ली पुलिस, पूर्वी जिला के साथ विभिन्न अवसरों पर किए गए सहयोग और समर्पित सेवाभाव को दिल्ली पुलिस ने सराहा है।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र में एडवोकेट हरीश गोला की कर्तव्यनिष्ठा, सजगता, ईमानदारी, अनुशासन एवं कानून-व्यवस्था के प्रति समर्पण की प्रशंसा की गई। उन्होंने कांवड़ यात्रा, गणतंत्र दिवस, विभिन्न प्रदर्शनों सहित कई महत्वपूर्ण अवसरों पर पुलिस के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा नागरिकों की सुरक्षा में सहयोग दिया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त, ईस्टर्न रेंज, दिल्ली, डॉ. अजीत कुमार सिंगला, आईपीएस द्वारा प्रदान किए गए प्रशस्ति-पत्र में उनके निरंतर सहयोग और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई। उनके योगदान के लिए ₹1,000 का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

सम्मान पर एडवोकेट हरीश गोला ने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग एवं भाईचारे की भावना की जीत है। उन्होंने कहा कि पुलिस-पब्लिक समन्वय केवल आयोजनों के दौरान सहयोग तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह समाज में शांति, सुरक्षा, सौहार्द और कानून के प्रति सम्मान की मजबूत नींव बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब पुलिस और जनता एक-दूसरे के सहयोगी बनकर कार्य करते हैं, तो कानून-व्यवस्था बनाए रखना आसान होता है और नागरिकों में सुरक्षा की भावना तथा पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है। विशेष रूप से संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और पुलिस के बीच संवाद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से शांतिपूर्ण ढंग से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एडवोकेट हरीश गोला ने कहा कि पुलिस-पब्लिक समन्वय समिति पुलिस प्रशासन और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद एवं सहयोग का सेतु है। इसका उद्देश्य पुलिस के कार्य में हस्तक्षेप करना नहीं, बल्कि कानून का सम्मान करते हुए जनसहयोग उपलब्ध कराना और नागरिकों की समस्याओं को सकारात्मक एवं संवेदनशील तरीके से पुलिस प्रशासन तक पहुंचाना है।

उन्होंने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी “पुलिस और जनता—सुरक्षा एवं शांति के लिए साथ-साथ” की भावना के साथ अपना सहयोग जारी रखेंगे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-09-01 at 13.26.10
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.23.15
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-31 at 07.18.57
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

युवा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर

rashtratimesnewspaper August 31, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.42.12 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित

September 1, 2026 0
आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद WhatsApp Image 2026-09-01 at 13.26.10 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद

September 1, 2026 0
17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.23.15 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

September 1, 2026 0
आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार WhatsApp Image 2026-08-31 at 15.20.37 4
  • धार्मिक

आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार

September 1, 2026 0
कैलाश मानसरोवर त्रासदी में दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या WhatsApp Image 2026-09-01 at 09.47.02 5
  • धार्मिक

कैलाश मानसरोवर त्रासदी में दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या

September 1, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.42.12
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-01 at 13.26.10
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.23.15
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-31 at 15.20.37
1 min read
  • धार्मिक

आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित
  • आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद
  • 17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
  • आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार
  • कैलाश मानसरोवर त्रासदी में दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.