ईस्ट दिल्ली रेंज, दिल्ली पुलिस के आईजी अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उनकी वर्षों की शानदार एवं समर्पित पुलिस सेवा को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
अजीत कुमार सिंघला ने ईस्ट दिल्ली एवं यमुनापार क्षेत्र में दिल्ली पुलिस की सेवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाई। अपने कार्यकाल के दौरान वे हर वर्ग के लोगों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों से प्रेम, सम्मान और अपनत्व के साथ मिलते रहे। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता के बीच विश्वास कायम करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उनकी सरलता, व्यवहार-कुशलता और समाज के प्रति संवेदनशील सोच ने उन्हें लोगों के बीच एक सम्मानित व्यक्तित्व बनाया। समारोह में उनके सहयोगियों एवं समाज के लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पीपल वेलफेयर सोसायटी के नेशनल your प्रेसिडेंट गुरदीप सिंह साहनी ने अजीत कुमार सिंघला को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा-यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अजीत जी आगे भी सामाजिक, सांस्कृतिक, वेलफेयर एवं जनहित के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज को अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे।
गुरदीप सिंह साहनी ने कहा, “अजीत जी, आप जियो हजारों साल, साल के दिन हों पचास हजार। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु रखें। आपकी सेवाओं और समाज के प्रति आपके समर्पण को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।”