Skip to content
November 6, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • October
  • 15
  • धार्मिक
  • अहिल्या उद्धार से राम वन-गमन तक की लीलाओं ने मोहा मन, भावुक हुए दर्शक
  • धार्मिक

अहिल्या उद्धार से राम वन-गमन तक की लीलाओं ने मोहा मन, भावुक हुए दर्शक

rashtratimesnewspaper October 15, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-10-14 at 18.18.33

लाल किला मैदान स्थित माधव दास बगीची में श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में भगवान श्रीराम के अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन, धनुष यज्ञ, श्रीराम विवाह, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राज्याभिषेक की घोषणा, कैकेयी-मंथरा संवाद, राम वन-गमन, निषादराज से भेंट और केवट प्रसंगों का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। आकर्षक दृश्य सज्जा, प्रभावशाली संवादों और कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को रामकथा के विविध प्रसंगों से जोड़ दिया। कहीं जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हुआ, तो कहीं राम वन-गमन के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

कमेटी के महासचिव धीरजधर गुप्ता, सचिव प्रदीप शरण और प्रवक्ता रवि जैन ने बताया कि मंचन की शुरुआत भगवान श्रीराम के चरण स्पर्श से अहिल्या उद्धार के प्रसंग से हुई। इसके बाद जनकपुर में माता सीता के गौरी पूजन और स्वयंवर के दृश्य प्रस्तुत किए गए। स्वयंवर में भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष उठाकर तोड़ते ही मंच पर उत्सव का माहौल छा गया। दर्शकों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग में मंगल गीतों और उल्लासपूर्ण दृश्यों ने समां बांधा।

शिव धनुष टूटने की खबर सुनकर क्रोधित भगवान परशुराम के प्रवेश के साथ मंचन में रोमांच बढ़ गया। लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखे संवादों, तर्क-वितर्क और प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखी।

इसके बाद रामलीला में अयोध्या में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा का प्रसंग दिखाया गया। राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगते हुए श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी की मांग रख दी। इस घटनाक्रम ने अयोध्या के उत्सवी वातावरण को शोक में बदल दिया।

कैकेयी और दशरथ के संवादों में राजा की विवशता और पीड़ा का मार्मिक चित्रण किया गया। इसके बाद कौशल्या-राम और सुमित्रा-लक्ष्मण संवादों के माध्यम से मातृस्नेह, त्याग और कर्तव्य की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वन प्रस्थान से पहले राजा दशरथ से आज्ञा लेने के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

वन-गमन के दौरान निषादराज से भगवान श्रीराम की भेंट और केवट की भक्तिपूर्ण सेवा के प्रसंगों ने श्रद्धा, समर्पण और निष्काम भक्ति का संदेश दिया। कलाकारों के सजीव अभिनय और भावपूर्ण संवादों ने इन प्रसंगों को यादगार बना दिया। रामकथा के इन विविध दृश्यों के माध्यम से रामलीला ने दर्शकों को मर्यादा, त्याग, प्रेम, कर्तव्य और भक्ति के आदर्शों से परिचित कराया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: नौसेना जासूसी मामला: सऊदी अरब से लौटे आरोपी को भारत लाया गया
Next: एनडीएमसी की तीन प्रमुख पहलें, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सेवा पूरी तरह ऑनलाइन

संबंधित कहानियां

ashtami
1 min read
  • धार्मिक

अनहोनी रोकने वाला व्रत: अहोई अष्टमी

rashtratimesnewspaper October 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-28 at 14.11.51
1 min read
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य

दीपावली : खुशियों के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण का भी रखें ध्यान

rashtratimesnewspaper October 29, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-26 at 13.44.27
1 min read
  • धार्मिक
  • मनोरंजन

पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर की स्मृति में भव्य रामलीला, तीन घंटे में साकार हुई संपूर्ण रामकथा

rashtratimesnewspaper October 26, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

मध्य प्रदेश में पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की योजना की समीक्षा pexels-photo-13795730 1
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की योजना की समीक्षा

November 6, 2026 0
तन्वी पात्री ने यूथ ओलंपिक में जीता ऐतिहासिक रजत पदक pexels-photo-6878017 2
  • खेल

तन्वी पात्री ने यूथ ओलंपिक में जीता ऐतिहासिक रजत पदक

November 6, 2026 0
वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, NCLT ने दिया आदेश pexels-photo-6077326 3
  • बिज़नेस

वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, NCLT ने दिया आदेश

November 6, 2026 0
दिल्ली की राजनीति के युगपुरुष अग्रज भाई बृजमोहन जी संघर्ष, संगठन और जनसेवा की अमिट विरासत WhatsApp Image 2026-11-05 at 12.14.09 PM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली की राजनीति के युगपुरुष अग्रज भाई बृजमोहन जी संघर्ष, संगठन और जनसेवा की अमिट विरासत

November 5, 2026 0
यमुना के जहरीले झाग पर सियासत या समाधान? yamuna_1_1-sixteen_nine 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

यमुना के जहरीले झाग पर सियासत या समाधान?

November 5, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-13795730
1 min read
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की योजना की समीक्षा

PULKIT CHATURVEDI November 6, 2026 0
pexels-photo-6878017
1 min read
  • खेल

तन्वी पात्री ने यूथ ओलंपिक में जीता ऐतिहासिक रजत पदक

PULKIT CHATURVEDI November 6, 2026 0
pexels-photo-6077326
1 min read
  • बिज़नेस

वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, NCLT ने दिया आदेश

PULKIT CHATURVEDI November 6, 2026 0
WhatsApp Image 2026-11-05 at 12.14.09 PM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

दिल्ली की राजनीति के युगपुरुष अग्रज भाई बृजमोहन जी संघर्ष, संगठन और जनसेवा की अमिट विरासत

rashtratimesnewspaper November 5, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • मध्य प्रदेश में पांच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की योजना की समीक्षा
  • तन्वी पात्री ने यूथ ओलंपिक में जीता ऐतिहासिक रजत पदक
  • वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, NCLT ने दिया आदेश
  • दिल्ली की राजनीति के युगपुरुष अग्रज भाई बृजमोहन जी संघर्ष, संगठन और जनसेवा की अमिट विरासत
  • यमुना के जहरीले झाग पर सियासत या समाधान?

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.