Skip to content
October 15, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • October
  • 15
  • राजनीति
  • एनडीएमसी की तीन प्रमुख पहलें, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सेवा पूरी तरह ऑनलाइन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी की तीन प्रमुख पहलें, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सेवा पूरी तरह ऑनलाइन

rashtratimesnewspaper October 15, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-10-14 at 18.20.53
  • प्रौद्योगिकी, डिजिटल पहुंच और जमीनी स्तर की निगरानी से नागरिक सेवाएं अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और जवाबदेह बनेंगी” — मनोज कुमार द्विवेदी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘सिटीजन फर्स्ट’ विजन के अनुरूप, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने नागरिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण पहलें शुरू की हैं। एनडीएमसी अध्यक्ष श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल, परिषद सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पालिका केंद्र में पूरी तरह ऑनलाइन एवं पेपरलेस जन्म-मृत्यु पंजीकरण सेवा, सरकारी पशु चिकित्सालय के लिए ऑनलाइन पालतू पशु सेवा प्लेटफॉर्म तथा 346 सार्वजनिक शौचालयों को वरिष्ठ अधिकारियों एवं परिषद सदस्यों द्वारा गोद लेने की पहल का शुभारंभ किया।

श्री द्विवेदी ने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य कागजी कार्यवाही, प्रतीक्षा समय और कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता को कम करना तथा सेवा वितरण में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। नई ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था के तहत नागरिक प्रमाण-पत्रों में सुधार, बच्चे का नाम जोड़ने, घर पर हुए जन्म एवं मृत्यु के पंजीकरण और विलंबित पंजीकरण जैसी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे। अस्पतालों द्वारा संबंधित जानकारी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजे जाने से प्रक्रिया अधिक सरल और पेपरलेस होगी।

एनडीएमसी उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि ये पहलें प्रधानमंत्री के नागरिक-केंद्रित सुशासन के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि डिजिटल सेवाओं से नागरिकों को समय की बचत के साथ अधिक सुविधाजनक अनुभव मिलेगा।

सरकारी पशु चिकित्सालय के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पालतू पशु मालिक पंजीकरण, ओपीडी एवं टीकाकरण अपॉइंटमेंट, टीकाकरण रिमाइंडर, डिजिटल प्रमाण-पत्र, ऑनलाइन भुगतान और डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे कतारों और प्रतीक्षा समय में कमी आने के साथ पशु चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

वहीं, 346 सार्वजनिक शौचालयों को गोद लेने की पहल के तहत वरिष्ठ अधिकारी और परिषद सदस्य नियमित निरीक्षण करेंगे। निगरानी में साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, उपकरणों की कार्यशीलता, कचरे का निस्तारण और आवश्यक सुविधाओं के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। परिषद सदस्य श्री अनिल वाल्मीकि ने कहा कि इस व्यवस्था से कमियों की समय पर पहचान और सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

परिषद सदस्य सुश्री सरिता तोमर ने सरकारी पशु चिकित्सालय में सुविधाओं और नए ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर की सराहना की। एनडीएमसी ने इन तीनों पहलों के माध्यम से स्वच्छ, हरित और प्रगतिशील नई दिल्ली के निर्माण तथा नागरिकों को बेहतर, सुलभ और जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: अहिल्या उद्धार से राम वन-गमन तक की लीलाओं ने मोहा मन, भावुक हुए दर्शक

संबंधित कहानियां

pexels-photo-27815335
1 min read
  • राष्ट्रीय

नौसेना जासूसी मामला: सऊदी अरब से लौटे आरोपी को भारत लाया गया

PULKIT CHATURVEDI October 15, 2026 0
pexels-photo-16146279
1 min read
  • राजनीति

भारत ने संयुक्त राष्ट्र से पूछा, पीओके मानवाधिकार पर रिपोर्ट कब

PULKIT CHATURVEDI October 15, 2026 0
pexels-photo-26202107
1 min read
  • राष्ट्रीय

मौसम विभाग का अलर्ट: दिल्ली में ओलावृष्टि, केरल में भारी बारिश

PULKIT CHATURVEDI October 15, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

एनडीएमसी की तीन प्रमुख पहलें, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सेवा पूरी तरह ऑनलाइन WhatsApp Image 2026-10-14 at 18.20.53 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी की तीन प्रमुख पहलें, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सेवा पूरी तरह ऑनलाइन

October 15, 2026 0
अहिल्या उद्धार से राम वन-गमन तक की लीलाओं ने मोहा मन, भावुक हुए दर्शक WhatsApp Image 2026-10-14 at 18.18.33 2
  • धार्मिक

अहिल्या उद्धार से राम वन-गमन तक की लीलाओं ने मोहा मन, भावुक हुए दर्शक

October 15, 2026 0
नौसेना जासूसी मामला: सऊदी अरब से लौटे आरोपी को भारत लाया गया pexels-photo-27815335 3
  • राष्ट्रीय

नौसेना जासूसी मामला: सऊदी अरब से लौटे आरोपी को भारत लाया गया

October 15, 2026 0
विराट कोहली की LinkedIn पर एंट्री, सत्या नडेला ने किया स्वागत pexels-photo-3718433 4
  • तकनीक

विराट कोहली की LinkedIn पर एंट्री, सत्या नडेला ने किया स्वागत

October 15, 2026 0
नित्या रमन: लॉस एंजिलिस के मेयर चुनाव में इतिहास रचने के करीब pexels-photo-18723145 5
  • दुनिया

नित्या रमन: लॉस एंजिलिस के मेयर चुनाव में इतिहास रचने के करीब

October 15, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-10-14 at 18.20.53
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी की तीन प्रमुख पहलें, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सेवा पूरी तरह ऑनलाइन

rashtratimesnewspaper October 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-14 at 18.18.33
1 min read
  • धार्मिक

अहिल्या उद्धार से राम वन-गमन तक की लीलाओं ने मोहा मन, भावुक हुए दर्शक

rashtratimesnewspaper October 15, 2026 0
pexels-photo-27815335
1 min read
  • राष्ट्रीय

नौसेना जासूसी मामला: सऊदी अरब से लौटे आरोपी को भारत लाया गया

PULKIT CHATURVEDI October 15, 2026 0
pexels-photo-3718433
1 min read
  • तकनीक

विराट कोहली की LinkedIn पर एंट्री, सत्या नडेला ने किया स्वागत

PULKIT CHATURVEDI October 15, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • एनडीएमसी की तीन प्रमुख पहलें, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सेवा पूरी तरह ऑनलाइन
  • अहिल्या उद्धार से राम वन-गमन तक की लीलाओं ने मोहा मन, भावुक हुए दर्शक
  • नौसेना जासूसी मामला: सऊदी अरब से लौटे आरोपी को भारत लाया गया
  • विराट कोहली की LinkedIn पर एंट्री, सत्या नडेला ने किया स्वागत
  • नित्या रमन: लॉस एंजिलिस के मेयर चुनाव में इतिहास रचने के करीब

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.