Skip to content
November 28, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • November
  • 28
  • स्वास्थ्य
  • मेडिकल लापरवाही या इलाज के दौरान होने वाली जटिलता? चिकित्सा संगठनों ने उपभोक्ता संरक्षण कानून में सुधार की मांग उठाई
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य

मेडिकल लापरवाही या इलाज के दौरान होने वाली जटिलता? चिकित्सा संगठनों ने उपभोक्ता संरक्षण कानून में सुधार की मांग उठाई

rashtratimesnewspaper November 28, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-11-28 at 11.54.45 AM

चिकित्सा सेवाओं को उपभोक्ता संरक्षण कानून (Consumer Protection Act – CPA) के दायरे में लाए जाने के करीब तीन दशक बाद अब इस कानून के तहत मेडिकल लापरवाही के मामलों की सुनवाई की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। चिकित्सा संगठनों का कहना है कि मेडिकल लापरवाही से जुड़े जटिल मामलों का फैसला करने के लिए विशेषज्ञों की राय जरूरी है। साथ ही वास्तविक लापरवाही और इलाज के दौरान होने वाली ऐसी जटिलताओं के बीच अंतर करना भी आवश्यक है, जिन्हें हर बार रोका नहीं जा सकता। बढ़ते मुकदमों का असर डॉक्टरों के कामकाज और डॉक्टर-मरीज के आपसी भरोसे पर भी पड़ रहा है।

इन्हीं मुद्दों को उठाते हुए नेशनल मेडिकल फोरम (NMF) और एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (इंडिया) (AHPI) ने नई दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता में ‘दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 ऑन मेडिकल नेग्लिजेंस, प्रोफेशनल अकाउंटेबिलिटी एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन’ जारी किया। इसमें मरीजों के अधिकारों और न्याय पाने के रास्ते को सुरक्षित रखते हुए मौजूदा कानूनी व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की गई है।

यह घोषणा सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 1995 के ऐतिहासिक फैसले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनाम वी.पी. शांथा के करीब तीन दशक बाद सामने आई है। इसी फैसले के बाद चिकित्सा सेवाओं को उपभोक्ता संरक्षण कानून के दायरे में लाया गया था।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेशनल मेडिकल फोरम के चेयरमैन डॉ. प्रेम अग्रवाल ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में डॉक्टरों पर उपभोक्ता संरक्षण कानून लागू होने के अनुभव ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एक जटिल पेशा है, जिसमें डॉक्टरों को कई बार मरीज की स्थिति के अनुसार कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। इलाज में जोखिम और अनिश्चितताएं भी होती हैं। ऐसे में इलाज सफल न होने, मरीज की हालत बिगड़ने या किसी गंभीर परिणाम के सामने आने को अपने आप डॉक्टर की लापरवाही नहीं माना जा सकता।

नेशनल मेडिकल फोरम और AHPI लंबे समय से इस मुद्दे को कानूनी और अन्य मंचों पर उठा रहे हैं। चिकित्सा सेवाओं पर उपभोक्ता संरक्षण कानून लागू किए जाने को चुनौती देने वाली एक याचिका फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय सहित संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए हैं।

AHPI के संस्थापक एवं संरक्षक डॉ. एलेक्जेंडर थॉमस (डॉ. एलेक्स थॉमस) ने मेडिकल लापरवाही के मामलों के निपटारे की मौजूदा व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की सुनवाई में चिकित्सा विशेषज्ञों की भूमिका महत्वपूर्ण होनी चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर न्याय मिल सके और डॉक्टरों के साथ भी निष्पक्ष व्यवहार हो।

दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट से अपील की गई है कि मेडिकल लापरवाही के मामलों को उपभोक्ता आयोगों के दायरे में रखने की व्यवस्था पर दोबारा विचार किया जाए। साथ ही ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए एक अलग, पारदर्शी और चिकित्सा विशेषज्ञों की भागीदारी वाली व्यवस्था बनाई जाए।

घोषणा में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मरीजों की सुरक्षा, सम्मान, इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी पाने का अधिकार, इलाज से पहले सहमति, डॉक्टरों की जवाबदेही और समय पर न्याय मिलने का अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहना चाहिए। वास्तविक मेडिकल लापरवाही, इलाज के दौरान होने वाली सामान्य जटिलताओं, उचित चिकित्सकीय फैसलों और ऐसी गंभीर परिस्थितियों में अंतर करना जरूरी है, जिन्हें सही इलाज के बावजूद टाला नहीं जा सकता।

दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 का उद्देश्य ऐसी संतुलित व्यवस्था की मांग करना है, जिसमें मरीजों के अधिकार सुरक्षित रहें, डॉक्टरों को बेबुनियाद मुकदमों से बचाया जा सके और डॉक्टर-मरीज के बीच आपसी विश्वास मजबूत हो।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: आईआईटीएफ-2026 में राजस्थान पवेलियन को उत्कृष्ट सहभागिता सम्मान, फूड कैटेगरी में मिला गोल्ड अवॉर्ड
Next: आईआईटीएफ 2026 में पर्यावरण मंत्रालय ने मिशन लाइफ की गतिविधियों के जरिए लोगों को किया जागरूक

संबंधित कहानियां

pexels-photo-6466141
1 min read
  • तकनीक

अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड प्लेटफॉर्म में हैकरों की सेंध: रिपोर्ट

PULKIT CHATURVEDI November 28, 2026 0
pexels-photo-5921836
1 min read
  • स्वास्थ्य

HPV वैक्सीन: भारत में एक करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

PULKIT CHATURVEDI November 27, 2026 0
pexels-photo-4841493
1 min read
  • स्वास्थ्य

फेस क्रीम में पारा: केरल में किशोरी की किडनी पर असर, जांच तेज

PULKIT CHATURVEDI November 27, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

आईआईटीएफ 2026 में पर्यावरण मंत्रालय ने मिशन लाइफ की गतिविधियों के जरिए लोगों को किया जागरूक WhatsApp Image 2026-11-28 at 11.56.57 AM 1
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईआईटीएफ 2026 में पर्यावरण मंत्रालय ने मिशन लाइफ की गतिविधियों के जरिए लोगों को किया जागरूक

November 28, 2026 0
मेडिकल लापरवाही या इलाज के दौरान होने वाली जटिलता? चिकित्सा संगठनों ने उपभोक्ता संरक्षण कानून में सुधार की मांग उठाई WhatsApp Image 2026-11-28 at 11.54.45 AM 2
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य

मेडिकल लापरवाही या इलाज के दौरान होने वाली जटिलता? चिकित्सा संगठनों ने उपभोक्ता संरक्षण कानून में सुधार की मांग उठाई

November 28, 2026 0
आईआईटीएफ-2026 में राजस्थान पवेलियन को उत्कृष्ट सहभागिता सम्मान, फूड कैटेगरी में मिला गोल्ड अवॉर्ड WhatsApp Image 2026-11-28 at 11.58.17 AM 3
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईआईटीएफ-2026 में राजस्थान पवेलियन को उत्कृष्ट सहभागिता सम्मान, फूड कैटेगरी में मिला गोल्ड अवॉर्ड

November 28, 2026 0
45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साझीदार राज्य बिहार को मिला सम्मानजनक सहभागिता पुरस्कार WhatsApp Image 2026-11-28 at 11.59.47 AM 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साझीदार राज्य बिहार को मिला सम्मानजनक सहभागिता पुरस्कार

November 28, 2026 0
नेतन्याहू दे सकते हैं आइज़नकोट को बारी-बारी से PM पद का प्रस्ताव pexels-photo-17814728 5
  • दुनिया

नेतन्याहू दे सकते हैं आइज़नकोट को बारी-बारी से PM पद का प्रस्ताव

November 28, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-11-28 at 11.56.57 AM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईआईटीएफ 2026 में पर्यावरण मंत्रालय ने मिशन लाइफ की गतिविधियों के जरिए लोगों को किया जागरूक

rashtratimesnewspaper November 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-11-28 at 11.54.45 AM
1 min read
  • तकनीक
  • स्वास्थ्य

मेडिकल लापरवाही या इलाज के दौरान होने वाली जटिलता? चिकित्सा संगठनों ने उपभोक्ता संरक्षण कानून में सुधार की मांग उठाई

rashtratimesnewspaper November 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-11-28 at 11.58.17 AM
1 min read
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईआईटीएफ-2026 में राजस्थान पवेलियन को उत्कृष्ट सहभागिता सम्मान, फूड कैटेगरी में मिला गोल्ड अवॉर्ड

rashtratimesnewspaper November 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-11-28 at 11.59.47 AM
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साझीदार राज्य बिहार को मिला सम्मानजनक सहभागिता पुरस्कार

rashtratimesnewspaper November 28, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • आईआईटीएफ 2026 में पर्यावरण मंत्रालय ने मिशन लाइफ की गतिविधियों के जरिए लोगों को किया जागरूक
  • मेडिकल लापरवाही या इलाज के दौरान होने वाली जटिलता? चिकित्सा संगठनों ने उपभोक्ता संरक्षण कानून में सुधार की मांग उठाई
  • आईआईटीएफ-2026 में राजस्थान पवेलियन को उत्कृष्ट सहभागिता सम्मान, फूड कैटेगरी में मिला गोल्ड अवॉर्ड
  • 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साझीदार राज्य बिहार को मिला सम्मानजनक सहभागिता पुरस्कार
  • नेतन्याहू दे सकते हैं आइज़नकोट को बारी-बारी से PM पद का प्रस्ताव

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.