Skip to content
April 15, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2024
  • December
  • 4
  • राजनीति
  • राजेंद्र चिंतन समिति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह का किया आयोजन
  • राजनीति

राजेंद्र चिंतन समिति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह का किया आयोजन

rashtratimesnewspaper December 4, 2024 1 min read
2

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष समारोह राजेंद्र चिंतन समिति और नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) द्वारा संयुक्त रूप से संसद भवन के पास स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके महान योगदान और सादगीपूर्ण जीवन को याद किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख हस्तियों में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद-एक्टर रवि किशन, दिल्ली के पूर्व मंत्री श्री सोमनाथ भारती और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल शामिल हुए। इस मौके पर शिवकुमार बिलग्रामी (गीतकार एवं शायर), सुरेश कुमार भंडारी (पूर्व आई ए एस; समाजसेवी), डॉ दर्शनी प्रिय (लेखिका एवं समाजसेवी), राजेंद्र सिंह यादव (समाजसेवी), कोडल चन्नप्पा (संपादक देशहित), हैदर अली अशरफी ( पत्रकार )को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित भी किया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन सत्य, समर्पण और कर्तव्यपरायणता का प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व ने भारत को न केवल संविधान दिया, बल्कि एक मजबूत लोकतांत्रिक नींव भी प्रदान की। उनके विचार आज भी हमारे देश को नई दिशा देने में सहायक हैं।”

सांसद-एक्टर रवि किशन ने कहा, “देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। उनका त्याग, निष्ठा और देशसेवा हमें हर दिन बेहतर भारत निर्माण की प्रेरणा देते हैं।”

दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और राजेंद्र चिंतन समिति के अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय संस्कृति और मूल्य प्रणाली के प्रतीक थे। उनका जीवन हमें सिखाता है कि कैसे सादगी और अनुशासन के साथ बड़ा कार्य किया जा सकता है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे व्यक्तित्व भारत के इतिहास में दुर्लभ हैं। उनका जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”

राजेंद्र चिंतन समिति के उपाध्यक्ष विजयशंकर चतुर्वेदी ने कहा, “डा. राजेन्द्र प्रसाद ने स्वतंत्रता संग्राम के दिनों से देश सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और आजीवन निष्ठापूर्वक उस मार्ग पर चलते रहे। आज हम उनके दिखाये गये रास्ते पर चलकर उनको सच्ची श्रद्धांजली अर्पित कर सकते हैं।”

दिल्ली के पूर्व मंत्री श्री सोमनाथ भारती ने कहा, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपने जीवन से यह सिखाया कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य पथ पर डटे रहना चाहिए।” कार्यक्रम में एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने कहा, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदर्श और मूल्य हमें प्रेरित करते हैं कि हम देशहित में अपनी भूमिका निभाएं। एनडीएमसी गर्वित है कि इस आयोजन का हिस्सा बन सकी।”

रिटायर्ड आईएएस सुरेश कुमार भंडारी ने कहा, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर मैं उनके अद्भुत नेतृत्व, सादगी और सेवा भावना को नमन करता हूँ। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर भारत को सशक्त बनाना चाहिए।” इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले पत्रकार हैदर अली अशरफी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को नमन करते हुए कहा, “उनके आदर्श, सादगी और नेतृत्व हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”

समारोह में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने भी भाग लिया। उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्र के प्रति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। राजेंद्र चिंतन समिति और नई दिल्ली नगर परिषद ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस समारोह ने देशवासियों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का एक विशेष अवसर प्रदान किया। इस मौके पर राजेंद्र चिंतन समिति के संयोजक पंकज शर्मा, मोनिका शर्मा और श्रीमति देवयानी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के प्रथम उपमहापौर – स्वतंत्रता संग्राम सैनानी लाला रामचरण अग्रवाल जी की 107वीं जयंती मनाई गई
Next: भाजपा डरी और सहमी हुई, नरेश बालियान जल्द ही आएंगे जेल से बाहर: सोमनाथ भारती

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-04-14 at 14.14.19
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरु अंगद नगर में बहादुरी की मिसाल: पुलिस जवानों ने समय रहते आग पर पाया काबू

rashtratimesnewspaper April 14, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-14 at 11.23.59
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, समता और न्याय के संदेश को अपनाने का आह्वान

rashtratimesnewspaper April 14, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-14 at 00.42.54 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री के न आने पर भड़का आक्रोश, स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मेलन में उठी उपेक्षा की आवाज

rashtratimesnewspaper April 14, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

गुरु अंगद नगर में बहादुरी की मिसाल: पुलिस जवानों ने समय रहते आग पर पाया काबू WhatsApp Image 2026-04-14 at 14.14.19 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरु अंगद नगर में बहादुरी की मिसाल: पुलिस जवानों ने समय रहते आग पर पाया काबू

April 14, 2026 0
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, समता और न्याय के संदेश को अपनाने का आह्वान WhatsApp Image 2026-04-14 at 11.23.59 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, समता और न्याय के संदेश को अपनाने का आह्वान

April 14, 2026 0
मुख्यमंत्री के न आने पर भड़का आक्रोश, स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मेलन में उठी उपेक्षा की आवाज WhatsApp Image 2026-04-14 at 00.42.54 (1) 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री के न आने पर भड़का आक्रोश, स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मेलन में उठी उपेक्षा की आवाज

April 14, 2026 0
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पैरा समुदाय की सशक्त आवाज बनीं पारुल सिंह, समावेशी महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर WhatsApp Image 2026-04-13 at 19.39.57 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पैरा समुदाय की सशक्त आवाज बनीं पारुल सिंह, समावेशी महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

April 14, 2026 0
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता और संविधान के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प WhatsApp Image 2026-04-14 at 11.14.42 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता और संविधान के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प

April 14, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-04-14 at 14.14.19
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

गुरु अंगद नगर में बहादुरी की मिसाल: पुलिस जवानों ने समय रहते आग पर पाया काबू

rashtratimesnewspaper April 14, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-14 at 11.23.59
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, समता और न्याय के संदेश को अपनाने का आह्वान

rashtratimesnewspaper April 14, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-14 at 00.42.54 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री के न आने पर भड़का आक्रोश, स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मेलन में उठी उपेक्षा की आवाज

rashtratimesnewspaper April 14, 2026 0
WhatsApp Image 2026-04-13 at 19.39.57
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पैरा समुदाय की सशक्त आवाज बनीं पारुल सिंह, समावेशी महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

rashtratimesnewspaper April 14, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • गुरु अंगद नगर में बहादुरी की मिसाल: पुलिस जवानों ने समय रहते आग पर पाया काबू
  • भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, समता और न्याय के संदेश को अपनाने का आह्वान
  • मुख्यमंत्री के न आने पर भड़का आक्रोश, स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मेलन में उठी उपेक्षा की आवाज
  • नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पैरा समुदाय की सशक्त आवाज बनीं पारुल सिंह, समावेशी महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
  • भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता और संविधान के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.