Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2024
  • December
  • 23
  • राजनीति
  • उपराज्यपाल का दौरा राजनीतिक पक्षपात का हिस्सा तो नहीं : कांग्रेस
  • राजनीति

उपराज्यपाल का दौरा राजनीतिक पक्षपात का हिस्सा तो नहीं : कांग्रेस

rashtratimesnewspaper December 23, 2024 1 min read
Uttarakhand Congress state in-charge Devendra Yadav warned all the party leaders.

Uttarakhand Congress state in-charge Devendra Yadav warned all the party leaders.

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने हाल ही में टूटी सड़कों और अब विभिन्न रिहायशी इलाकों में अव्यवस्था का मामला उजागर किया है। इस पर कांग्रेस का कहना है कि उपराज्यपाल द्वारा ठीक विधानसभा चुनाव से पहले कॉलोनियों का दौरा करना कहीं राजनीतिक पक्षपात का हिस्सा तो नहीं, क्योंकि दिल्ली की बदहाली के लिए भाजपा भी बराबर की जिम्मेदार है।

कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली का हाल काफी बदहाल है। कांग्रेस पार्टी पिछले 8-10 वर्षों से गंदगी और कूड़े के ढेर जैसी अव्यवस्था का मुद्दा उठाती रही है। इसके अलावा दिल्ली में अव्यवस्थित बिजली-पानी की सप्लाई, गंदा पानी, झुग्गी बस्तियों और अनधिकृत कॉलोनियों में खराब व्यवस्थाओं पर भी कांग्रेस ने चिंता जताई है। कांग्रेस का कहना है कि वह दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की अनदेखी और निष्क्रियता का आरोप लगाती रही है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को कहा, “दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान सभी 70 विधानसभाओं में 650 किलोमीटर से अधिक दिल्ली की हर सड़क, गली, नुक्कड़ और मोहल्लों का सफर करने पर मैंने दिल्ली की जनता के दुखों को नजदीक से महसूस किया है। केजरीवाल ने लोगों की भावनाओं से खेलकर जो सत्ता हासिल की, उसका दिल्ली के लोगों को नुकसान ही उठाना पड़ा। मुफ्त पानी, सस्ती बिजली के नाम पर गंदा पानी और महंगी बिजली मिल रही है। कॉलोनियों में गंदगी है, नालियां और सड़कें टूटी हुई हैं। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। भारी-भरकम बिजली के बिलों से झुग्गी और अनधिकृत कॉलोनियों वाले ही नहीं, पूरी दिल्ली के लोग परेशान हैं।

यादव ने कहा कि उपराज्यपाल का पूरा सरकारी अमला लेकर भाजपा सांसद के साथ दौरा करने का औचित्य समझ से परे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगातार बढ़ते अपराधों, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, रेहड़ी-पटरी वालों की अजीविका सुरक्षित करने के रेहड़ी-पटरी एक्ट पर कभी कोई बात न तो भाजपा सांसद करते हैं और न ही अरविन्द केजरीवाल।

देवेन्द्र यादव के मुताबिक, अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली को लंदन, पेरिस बनाने का दावा किया था। वहीं, उपराज्यपाल की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने दिल्ली में “जहां झुग्गी, वहीं मकान” का वादा किया था। लेकिन अब तक परियोजना को पूरा करने में भाजपा और आम आदमी ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। दोनों को गरीबों की केवल चुनावों से पहले ही याद आती है, बल्कि सत्ता हासिल करने बाद ये वंचित वर्ग और गरीबों को भूल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने अपने 15 वर्षों के शासन में दिल्ली को विकास की नई उंचाइयों पर पहुंचाया था। परंतु अरविन्द केजरीवाल ने पिछले 11 वर्षों में भ्रष्टाचार और कुशासन से दिल्ली के करोड़ों लोगों के जीवन स्तर को धरातल पर लाकर खड़ा कर दिया है।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: गांधी और वाड्रा परिवार ने चखा छोले भटूरे का स्वाद, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीरें
Next: रंगपुरी पहाड़ी पहुंचीं सीएम आतिशी, कहा – ‘समस्याएं बताने के लिए एलजी का धन्यवाद’

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-06-03 at 21.54.56
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बाल रंगमंच कार्यशाला के लिए निःशुल्क प्रवेश शुरू, बच्चों को मिलेगा अभिनय कला सीखने का अवसर

rashtratimesnewspaper June 4, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-03 at 14.49.37
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सालों पहले दी थी चेतावनी, आज 21 मौतों ने सच कर दिया साबित : वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह

rashtratimesnewspaper June 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-03 at 14.18.26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

महिला अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए 4 जून को दिल्ली कूच का आह्वान

rashtratimesnewspaper June 3, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

बाल रंगमंच कार्यशाला के लिए निःशुल्क प्रवेश शुरू, बच्चों को मिलेगा अभिनय कला सीखने का अवसर WhatsApp Image 2026-06-03 at 21.54.56 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बाल रंगमंच कार्यशाला के लिए निःशुल्क प्रवेश शुरू, बच्चों को मिलेगा अभिनय कला सीखने का अवसर

June 4, 2026 0
“वी-जॉन” ने ₹20 में Shave Pro Twin Blade Razor लॉन्च किया, किफायती ग्रूमिंग सेगमेंट में मजबूत कदम WhatsApp Image 2026-06-04 at 00.34.28 2
  • बिज़नेस

“वी-जॉन” ने ₹20 में Shave Pro Twin Blade Razor लॉन्च किया, किफायती ग्रूमिंग सेगमेंट में मजबूत कदम

June 4, 2026 0
सालों पहले दी थी चेतावनी, आज 21 मौतों ने सच कर दिया साबित : वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह WhatsApp Image 2026-06-03 at 14.49.37 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सालों पहले दी थी चेतावनी, आज 21 मौतों ने सच कर दिया साबित : वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह

June 3, 2026 0
महिला अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए 4 जून को दिल्ली कूच का आह्वान WhatsApp Image 2026-06-03 at 14.18.26 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

महिला अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए 4 जून को दिल्ली कूच का आह्वान

June 3, 2026 0
श्री श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट एवं फेस ग्रुप द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ WhatsApp Image 2026-06-03 at 00.50.45 (1) 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

श्री श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट एवं फेस ग्रुप द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

June 3, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-06-03 at 21.54.56
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बाल रंगमंच कार्यशाला के लिए निःशुल्क प्रवेश शुरू, बच्चों को मिलेगा अभिनय कला सीखने का अवसर

rashtratimesnewspaper June 4, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 00.34.28
1 min read
  • बिज़नेस

“वी-जॉन” ने ₹20 में Shave Pro Twin Blade Razor लॉन्च किया, किफायती ग्रूमिंग सेगमेंट में मजबूत कदम

rashtratimesnewspaper June 4, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-03 at 14.49.37
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सालों पहले दी थी चेतावनी, आज 21 मौतों ने सच कर दिया साबित : वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह

rashtratimesnewspaper June 3, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-03 at 14.18.26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

महिला अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए 4 जून को दिल्ली कूच का आह्वान

rashtratimesnewspaper June 3, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • बाल रंगमंच कार्यशाला के लिए निःशुल्क प्रवेश शुरू, बच्चों को मिलेगा अभिनय कला सीखने का अवसर
  • “वी-जॉन” ने ₹20 में Shave Pro Twin Blade Razor लॉन्च किया, किफायती ग्रूमिंग सेगमेंट में मजबूत कदम
  • सालों पहले दी थी चेतावनी, आज 21 मौतों ने सच कर दिया साबित : वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह
  • महिला अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए 4 जून को दिल्ली कूच का आह्वान
  • श्री श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट एवं फेस ग्रुप द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.