- इंद्रजीत सिंह
संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बवाना क्षेत्र में किराड़ी जिले की एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस बैठक में दिल्ली के पूर्व सांसद डॉ. उदित राज, वरिष्ठ नेता रमेश कुमार एवं पूर्व विधायक भीष्म शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं विधायक सुरेश कुमार, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पठानिया, जी.पी. पावर, नरेश लकड़ा, अनूप शौकीन, राय सिंह मान, चौधरी ईश्वर सिंह, विजय कुमार भारती सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने को लेकर गहन चर्चा हुई।

कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. उदित राज ने कहा, “कांग्रेस का संगठन हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हम हर कार्यकर्ता को जोड़ते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बना रहे हैं। जब संगठन मजबूत होगा, तभी हम जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठा पाएंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकेंगे।”
वक्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाना है, ताकि आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को उठा सके।
बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय को और सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।