- अवतार सिंह
दिल्ली के पूर्वी जिला की होनहार छात्रा सोहानी हरित, पुत्री डॉ. सचिन हरित, ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार 99.4% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सोहानी की इस अभूतपूर्व सफलता ने यह साबित कर दिया कि समर्पण, मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
सोहानी हरित की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों के अनुसार, सोहानी शुरू से ही एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही हैं, जिन्होंने निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. सचिन हरित ने अपनी बेटी की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सोहानी की मेहनत और समर्पण ही उसकी असली ताकत है, और यह सफलता आने वाले बड़े लक्ष्यों की ओर एक मजबूत कदम है।
सोहानी हरित की इस शानदार सफलता पर समस्त क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।