दिल्ली। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर विद्या डेंटल केयर, शकरपुर के डॉ. कपिल शर्मा (डेंटल सर्जन) ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों—सत्य, धर्म और न्याय—पर चलने का संदेश देते हुए समाज में सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की अपील की। डॉ. शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस पावन दिवस पर हम अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सेवा भाव को अपनाएं। गौरतलब है कि विद्या डेंटल केयर, डी-64, मेन मार्केट एंट्री, गेट सीता द्वारा विकास मार्ग, शकरपुर, दिल्ली-92 (पिलर नं. 51 के सामने) पर स्थित है, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डॉ. कपिल शर्मा ने सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।