नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने तथा मतदाता सूची से संबंधित SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आभा चौधरी, प्रभारी दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस सुनीता सहरावत, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सुनीता धवन, नीतू सहरावत, समीरा छुगानी, रविता पाल, मीनू वर्मा, रिकी यादव, फिरदौसी खातून, का॓ता शर्मा, प्रिया जयंत, संतोष मलिक, इन्द्रवती, शिखा मल्होत्रा तथा प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अतिरिक्त ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सिंह, सुनीता खन्ना, गीता और सुनिति मेहता सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुईं।
बैठक के दौरान राजेश गर्ग ने SIR प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और सभी पात्र मतदाता अपने फॉर्म सही जानकारी के साथ समय पर भरकर संबंधित BLO (Booth Level Officer) को जमा कराएं, ताकि किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। उन्होंने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में महिला कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और मतदाता जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने के संकल्प के साथ हुआ।