Skip to content
October 12, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • October
  • 12
  • राष्ट्रीय
  • पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन
  • राष्ट्रीय

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन

PULKIT CHATURVEDI October 12, 2026 1 min read
415731-0ce5c3ca-7590-4340-993f-1ad043210ace

नई दिल्ली। लाल किला मैदान स्थित माधव दास बगीची में श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में सोमवार को पुत्रेष्टि यज्ञ से भगवान श्रीराम के जन्म और सुबाहु वध तक के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। धार्मिक आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत इन दृश्यों ने दर्शकों को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों से रूबरू कराया।

कमेटी के महासचिव धीरजधर गुप्ता, सचिव प्रदीप शरण और प्रवक्ता रवि जैन ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ राजा दशरथ और सुमंत के संवाद से हुआ। इसके बाद श्रृंगी ऋषि के आश्रम में पुत्रेष्टि यज्ञ, कौशल्या महल और दशरथ दरबार के दृश्यों का प्रभावशाली मंचन किया गया। यज्ञ के उपरांत भगवान श्रीराम सहित चारों राजकुमारों के जन्म, अयोध्या में उत्सव, प्रजावासियों के गीत-संगीत और नामकरण संस्कार के प्रसंगों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सचिव प्रदीप शरण ने बताया कि अगले प्रसंग में महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसों द्वारा विघ्न डालने की लीला दिखाई गई। यज्ञ की रक्षा के लिए महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगते हैं। इसके बाद दोनों राजकुमारों के महर्षि के साथ आश्रम प्रस्थान, सुबाहु और मारीच के दरबार तथा विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा से जुड़े दृश्यों का मंचन हुआ। लीला के अंतिम चरण में यज्ञ में बाधा डालने वाले राक्षस सुबाहु के वध का सजीव चित्रण किया गया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

प्रवक्ता रवि जैन ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंग समाज को मर्यादा, आदर्श, कर्तव्यपालन, सत्य और धर्म की रक्षा की प्रेरणा देते हैं। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

About Author

PULKIT CHATURVEDI

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 41, नई दिल्ली, 11 से 17 अक्टूबर 2026

संबंधित कहानियां

415731-0ce5c3ca-7590-4340-993f-1ad043210ace
1 min read
  • राष्ट्रीय

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन

PULKIT CHATURVEDI October 12, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.57.29
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन 415731-0ce5c3ca-7590-4340-993f-1ad043210ace 1
  • राष्ट्रीय

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन

October 12, 2026 0
पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन 415731-0ce5c3ca-7590-4340-993f-1ad043210ace 2
  • राष्ट्रीय

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन

October 12, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 41, नई दिल्ली, 11 से 17 अक्टूबर 2026 logo-179 3
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 41, नई दिल्ली, 11 से 17 अक्टूबर 2026

October 11, 2026 0
मॉन्ट्रियल में गूंजा गांधी और शास्त्री का संदेश, भारतीय समुदाय ने श्रद्धा से मनाई जयंती paul 4
  • दुनिया

मॉन्ट्रियल में गूंजा गांधी और शास्त्री का संदेश, भारतीय समुदाय ने श्रद्धा से मनाई जयंती

October 7, 2026 0
एकता मिशन सिंगर सितारों की खोज ग्रैंड फिनाले-2026 का भव्य आयोजन WhatsApp Image 2026-10-05 at 09.30.14 5
  • मनोरंजन

एकता मिशन सिंगर सितारों की खोज ग्रैंड फिनाले-2026 का भव्य आयोजन

October 7, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

415731-0ce5c3ca-7590-4340-993f-1ad043210ace
1 min read
  • राष्ट्रीय

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन

PULKIT CHATURVEDI October 12, 2026 0
415731-0ce5c3ca-7590-4340-993f-1ad043210ace
1 min read
  • राष्ट्रीय

पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन

PULKIT CHATURVEDI October 12, 2026 0
logo-179
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 41, नई दिल्ली, 11 से 17 अक्टूबर 2026

rashtratimesnewspaper October 11, 2026 0
paul
1 min read
  • दुनिया

मॉन्ट्रियल में गूंजा गांधी और शास्त्री का संदेश, भारतीय समुदाय ने श्रद्धा से मनाई जयंती

rashtratimesnewspaper October 7, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन
  • पुत्रेष्टि यज्ञ से श्रीराम जन्म और सुबाहु वध तक की लीला का भव्य मंचन
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 41, नई दिल्ली, 11 से 17 अक्टूबर 2026
  • मॉन्ट्रियल में गूंजा गांधी और शास्त्री का संदेश, भारतीय समुदाय ने श्रद्धा से मनाई जयंती
  • एकता मिशन सिंगर सितारों की खोज ग्रैंड फिनाले-2026 का भव्य आयोजन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.